फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

नहीं धन की कमी, बन जाएं उद्यमी

Fri, 19 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अगर आप अपना कोई छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और इस राह में आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं तो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आपके लिए सहयोगी हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इसके लिए कोई सब्सिडी नहीं है लेकिन इसे गारंटीमुक्त रखा गया है। योजना के तहत लघु उद्यम के लिए 50 हजार तक का शिशु ऋण, 50 हजार से पांच लाख तक का किशोर ऋण जबकि पांच से दस लाख रुपये तक का तरुण ऋण देने की योजना है। इसमें लघु व्यवसाय, प्रोप्रराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म से जुड़े लघु उद्यम शामिल हैं। लघु विनिर्माण इकाई के अंतर्गत दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, खाद्य प्रसंस्करण जैसे कारोबार आते हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद के लीड बैंक मैनेजर अतीश चंद्र मिश्र के मुताबिक योजना में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित गैर निगमित लघु व्यवसाय से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं। इसमें लाखों  प्रोप्रराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म हैं जो लघु निर्माण इकाइयों का संचालन कर रही हैं। दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, फैशन डिजाइनिंग सेंटर, बेकरी उद्योग सहित लघु उद्योग से जुड़े अन्य व्यवसाय शामिल हैं। कम लागत के उद्यमियों को यह ऋण अल्प वित्त संस्थाओं सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे पीएसयू बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी, निजी क्षेत्र के बैंकों, विदेशी बैंकों तथा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैंक की ओर से खुद का कारोबार करने के लिए तरुण श्रेणी के अंतर्गत पांच से 10 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है। दरअसल व्यवसाय की प्रकृति को देखकर उद्यमी को ऋण स्वीकृत किया जाएगा। जैसे खाद्य प्रसंस्करण में डिप्लोमा करने वाले युवा अचार-मुरब्बा, जूस आदि तैयार करने का प्लांट लगा सकते है। इसी तरह जरी का काम करने वाले दस्तकार भी अपने काम को विस्तार दे सकते हैं। महिलाएं बुटीक खोलने के लिए ऋण ले सकती हैं। वहीं आरओ प्लांट इंस्टालेशन, शैक्षिक संस्था मुद्रा ऋण, बढ़ईगीरी आदि कारोबार भी शुरू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed