{"_id":"9399a20c09f1fffd75866b6ca7c2d49d","slug":"allahabad-news-hindi-news-1009","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में दो बड़ी भर्तियों के रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में दो बड़ी भर्तियों के रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार को एक महीने के भीतर दो हजार से अधिक अफसर मिल जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एक महीने केभीतर दो बड़ी भर्तियों का अंतिम परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। लोअर सबऑर्डिनेट का परिणाम 15 फरवरी को घोषित किया भी जा चुका है। इस महीने के आखिर या मार्च के पहले सप्ताह में पीसीएस-2015 का अंतिम परिणाम भी संभावित है। दोनों रिजल्ट डॉ.सुनील कुमार जैन के अध्यक्ष रहते घोषित होंगे।
आयोग की ओर से सोमवार को घोषित लोअर सबऑर्डिनेट- 2013 के माध्यम से 1545 पदों पर भर्ती हुई है। आयोग में पीसीएस-2015 का साक्षात्कार भी शुरू है, जो 24 फरवरी को खत्म होगा। आयोग अब साक्षात्कार के बाद एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट घोषित कर दे रहा है। ऐसे में पीसीएस का अंतिम परिणाम भी मार्च के पहले सप्ताह में घोषित हो जाएगा।