फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Museum Proposal for free entry of students up to 12th approved

इलाहाबाद संग्रहालय: 12वीं तक के विद्यार्थियों के मुफ्त प्रवेश के प्रस्ताव को हरी झंडी, फोटोग्राफी शुल्क खत्म

Tue, 28 Nov 2023 07:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Nov 2023 07:33 PM IST
सार

स्वतंत्र रूप से भ्रमण कर आने वाले बच्चे स्कूल ड्रेस में होने या परिचय पत्र दिखाने पर संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके अतिरिक्त फोटोग्राफी भी शुल्क मुक्त कर दी गई। पूर्व में फोटग्राफी शुल्क 100 रुपये निर्धारित था।

विज्ञापन
Allahabad Museum Proposal for free entry of students up to 12th approved
इलाहाबाद संग्रहालय - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद संग्रहालय में मंगलवार को 12वीं तक के छात्रों के प्रवेश को शुल्क मुक्त कर दिया गया। अब पहली से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए संग्रहालय में मुफ्त प्रवेश होगा। सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुल्क मुक्त प्रवेश के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। 

विज्ञापन


देश में अंतरराष्ट्रीय महत्व के चार संग्रहालयों में से एक इलाहाबाद संग्रहालय ने सांस्कृतिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अध्यक्षता में हुई इलाहाबाद संग्रहालय समिति की कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में मंगलवार को 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों व उनके साथ आने वाले अध्यापकों के लिए संग्रहालय भ्रमण निशुल्क कर दिया गया।
विज्ञापन


स्वतंत्र रूप से भ्रमण कर आने वाले बच्चे स्कूल ड्रेस में होने या परिचय पत्र दिखाने पर संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके अतिरिक्त फोटोग्राफी भी शुल्क मुक्त कर दी गई। पूर्व में फोटग्राफी शुल्क 100 रुपये निर्धारित था। निदेशक राजेश प्रसादने बताया कि यह निर्णय सांस्कृतिक शिक्षा के अधिकाधिक प्रचार व जनसामान्य को अधिकाधिक जोड़ने के लिए लिया गया है। उधर, वीडियोग्राफी शुल्क में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही संग्रहालय का प्रदर्शनी हाल अब निर्धारित शुल्क के साथ किराये पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed