फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Medical Association Auditoriam

मधुमेह संक्रामक रोग नहीं अनियमित दिनचर्या है कारण

Mon, 21 Oct 2019 01:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Medical Association Auditoriam
Allahabad Medical Association Auditoriam - फोटो : CITY DESK
आईएचओ की संगोष्ठी में बताए बचाव के उपाय
विज्ञापन

विशेषज्ञ बोले, होम्योपैथिक दवाएं मधुमेह में प्रभावी
प्रयागराज। मधुमेह संक्रामक रोग नहीं बल्कि अनियमित दिनचर्या का परिणाम है। यह आनुवांशिक कारण से भी होता है। भोजन तालिका और जीवनशैली में बदलाव कर आसानी से इस पर नियंत्रण किया जा सकता है।
यह बातें एमएलएन मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कहीं। वह रविवार का इंडियन होम्योपैथिक एसोसिएशन (आईएचओ) की वैज्ञानिक संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि मधुमेह अंधता का एक कारण है, उचित परहेज और दवाओं से इससे बचा जा सकता है। उन्होंने मधुमेह से बचाव के उपाय भी बताए। संस्था सचिव डॉ. अजय श्रीवास्तव ने मधुमेह को कई रोगों का कारक बताया। उन्होंने कहा कि शरीर भारी है, महिला ने चार किलो से ज्यादा वजन का बच्चा जना और नियमित व्यायाम न करने वाले मधुमेह की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

आईएचओ के अध्यक्ष रमनजी श्रीवास्तव ने दावा किया कि मधुमेह में होम्योपैथिक दवाएं प्रभावी हैं। इसकी दवा लक्षण के साथ जांच रिपोर्ट के आधार पर दी जाती है। कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. अर्पणधर दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. एसके शुक्ला, डॉ. कुदरत, डॉ. एसएन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में होम्योपैथिक चिकित्सक मौजूद रहे।

Allahabad Medical Association Auditoriam

Allahabad Medical Association Auditoriam- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed