{"_id":"58c058024f1c1b9465dc4a55","slug":"allahabad-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक रोके रखी स्वतंत्रता सेनानी, भड़के यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक रोके रखी स्वतंत्रता सेनानी, भड़के यात्रियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी को इलाहाबाद जंक्शन पर दो घंटे से ज्यादा देर तक रोक लिए जाने से बुधवार को यात्री भड़क गए। पहले से ही लेट चल रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को जंक्शन पर ज्यादा देर तक खड़ा कर लिए जाने से तमाम यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए। यहां यात्रियों ने खूब शोरशराबा भी किया। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन दिल्ली से ही एक घंटे की देरी से चली और इलाहाबाद पहुंचते-पहुंचते ट्रेन छह घंटे तक लेट हो गई।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का इलाहाबाद आने का समय सुबह 5.30 बजे है। ट्रेन बुधवार को तकरीबन छह घंटे की देरी से 11.30 बजे के आसपास इलाहाबाद पहुंची। डेढ़ घंटे तक ट्रेन के जंक्शन पर खड़े रहने से यात्री भड़क गए। तमाम यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर शोर मचाने लगे।
यात्रियों ने कई कोचों में पानी खत्म होने की भी बात कही। यात्री मौके पर रेल अफसरों को बुलाए जाने के लिए अड़ गए। यात्रियों के शोर शराबे को देखते हुए बाद में जंक्शन पर पानी भरे जाने का इंतजाम किया गया। इसके बाद ट्रेन दिन के डेढ़ बजे के बाद ही जंक्शन से रवाना हो सकी। इस बीच ट्रेन जैसे ही चली तो हिदाय तुल्ला नाम के यात्री द्वारा चेन पुलिंग कर उसे रोक लिया गया। उक्त यात्री द्वारा रेलकर्मियों के खिलाफ भी अशब्दों का प्रयोग किया गया। इसे बाद में आरपीएफ ने पकड़ लिया। रेलवे अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।