फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad

एमएनएनआईटी में खुलेगा स्टार्ट अप केंद्र

Tue, 23 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए तैयार मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनएनएनआईटी) के छात्र-छात्राओं को सपना पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार मिलने जा रहा है। संस्थान में जल्द ही स्टार्ट अप केंद्र खुलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) और विज्ञान एवं तकनीकी विभाग (डीएसटी) ने संस्थान को इस केंद्र के लिए मंजूरी दे दी है। खास यह कि चुने गए 10 स्टार्ट अप को ऑफिस खोलने के लिए केंद्र की ओर से जगह भी मुहैया कराई जाएगी। शुरू में संस्थान के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे, लेकिन बाद में इसका विस्तार किया जाएगा। इसके बाद दूसरे संस्थान के विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। पहले चरण में स्टार्ट अप केंद्र को तीन साल के लिए डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से स्टार्ट अप योजना के अंतर्गत तकनीकी, प्रबंधन संस्थानों में सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। सेंटर अलग-अलग उद्देश्यों से खोले जाएंगे। इसी योजना के तहत एमएनएनआईटी की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर अनुज जैन और डॉ.शिवेश शर्मा ने आठ जनवरी को हैदराबाद में इसका प्रेजेंटेशन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। निदेशक प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती ने बताया कि प्रोजेक्ट स्वीकार करने का पत्र संस्थान को मिल गया है। जल्द ही सेंटर काम करने लगेगा। डॉ.शिवेश ने बताया कि सेंटर को हर साल 10 स्टार्ट अप लांच करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें तीन साल के लिए डेढ़ करोड़ रुपये मिले हैं। हर स्टार्ट अप को शुरुआत में ढाई लाख रुपये मिलेंगे। युवाओं का तकनीकी, मानसिक हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  स्टार्ट अप के लिए संस्थान में स्थान भी दिया जाएगा। इसके साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी। यानी, छात्र-छात्राओं की सबसे बड़ी चुनौती दूर होगी। डॉ.शिवेश ने बताया कि इसके लिए छात्र-छात्राओं से स्टार्ट अप प्रस्ताव मांगे जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी उनमें से 10 स्टार्ट अप का चयन करेगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed