{"_id":"5d8bc3cf8ebc3e93b9522d86","slug":"allahabad-highcourt-news-allahabad-news-ald255918458","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की आशंकर पर जेल बदलने की मांग में याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की आशंकर पर जेल बदलने की मांग में याचिका
विज्ञापन
Allahabad Highcourt news
हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन से मांगा जवाब
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी को केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से 21 अक्तूबर तक जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज नकवी तथा न्यायमूर्ति एसके गुप्ता की खंडपीठ ने झांसी के प्रशांत राय की याचिका पर दिया है। याची ने जेल में हत्या होने की आशंका जताई है।
याची के अधिवक्ता अश्वनी कुमार ओझा का कहना है कि जेल नियमों के अनुसार आजीवन कारावास की सजा के दोषी कैदी को तीन माह के भीतर केंद्रीय कारागार में भेज देना चाहिए। नगर पालिका बरुआसागर के पूर्व चेयरमैन मेहर सागर यादव हत्या के आरोप में झांसी जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। याची के पिता कमलापति राय को रेप केस में एक जून 19 से इसी जेल में बंद किया गया है। मेहर को इन्ही के भतीजे की हत्या के आरोप में सजा मिली है। याची में आशंका व्यक्त की है कि उसके पिता की मेहर द्वारा जेल में हत्या की जा सकती है । इस आशय का पत्र आईजी जेल को लिखा गया है किंतु कोई कार्यवाई न होने पर यह याचिका दाखिल की गई है।