{"_id":"6086d141c769ce61e1280225","slug":"allahabad-high-court-will-have-only-virtual-hearing-admission-will-also-be-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सिर्फ वर्चुअल सुनवाई, दाखिला भी होगा आनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सिर्फ वर्चुअल सुनवाई, दाखिला भी होगा आनलाइन
Mon, 26 Apr 2021 08:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Apr 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
allahabad high court
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को प्रकोप बढ्ते देख इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब मुकदमों की सुनवाई सिर्फ वर्चुअल मोड में करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 27अप्रैल 21से मुकदमों का दाखिला भी ऑनलाइन ही होगा। भौतिक रूप से उपस्थित होकर दाखिला नहीं होगा। यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने दिया है। ई-दाखिले के दिशानिर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। इससे पूर्व हाईकोर्ट ने मुकदमों का दाखिला ई फाइलिंग और फिजिकल फाइलिंग दोनों मोड में करने का निर्णय लिया था। मगर संक्रमण बढ़ने के कारण अब सिर्फ ई फाइलिंग से मुकदमों का दाखिला होगा।
जिला अदालत सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन रहेगी बंद
जिला न्यायालय में कई कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को कोरोना संक्रमित होने के कारण जिला जज ने अदालत दो दिन सैनिटाइजेशन के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ ने भी जिला जज को पत्र लिखकर सैनिटाइजेशन कराने की मांग की थी। जिला जज ने जिला प्रशासन और सीएमओ प्रयागराज व नगर निगम से सैनिटाइजेशन का कार्य कराने का अनुरोध किया है।