फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court transferred eight district judges, notification issued by the Registrar General

Transfer Of Judges: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आठ जिला जजों का किया तबादला, महानिबंधक की ओर से जारी की गई अधिसूचना

Wed, 31 Aug 2022 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Aug 2022 09:27 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आठ जिला जजों का तबादला कर दिया है। भूमि अर्जन, पुनर्वास अधिकरण के दो पीठासीन अधिकारियों को कॉमर्शियल कोर्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Allahabad High Court transferred eight district judges, notification issued by the Registrar General
Allahabad High Court

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार देर रात आठ जिला जजों का तबादला कर दिया। इसके साथ ही चार भूमि अर्जन, पुनर्वास के पीठासीन अधिकारी, पांच प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण केएक पीठासीन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकरण लखनऊ केचेयरमैन और एक सदस्य को जिला जज नियुक्त किया गया है। भूमि अर्जन, पुनर्वास अधिकरण केदो पीठासीन अधिकारियों को कॉमर्शियल कोर्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्थानांतरित होने वालों में फतेहपुर के जिला जज संतोष कुमार राय को इलाहाबाद का जिला जज, बस्ती के जिला जज विनोद कुमार को बरेली का जिला जज, सहारनपुर के जिला जज अश्वनी कुमार त्रिपाठी को फर्रुखाबाद का, एटा के जिला जज संदीप जैन को कानुपर नगर का जिला जज, उन्नाव के जिला जज हरवीर सिंह को फिरोजाबाद का जिला जज, बंदायू के जिला जज जफर अहमद को झांसी का जिला जज, संभल के जिला जज भानु देव शर्मा को शाहजहांपुर, प्रतापगढ़ के जिला जज संजय शंकर पांडेय को लखनऊ का जिला जज बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कन्नौज के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को कन्नौज का जिला जज, प्रशासनिक अधिकरण लखनऊ की चेयरमैन बबिता रानी को सहारनपुर का जिला जज, आगरा के भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के पीठासीन अधिकारी को बांदा का जिला जज, मूरादाबाद के भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के पीठासीन अधिकारी जय प्रकाश पांडेय को सुल्तानपुर का जिला जज, महराजगंज के जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ को चंदौली का जिला जज, मेरठ के भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के पीठासीन अधिकारी विजय शंकर उपाध्याय को हरदोई का जिला जज, बरेली के भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के पीठासीन अधिकारी विजय शंकर उपाध्याय को एटा का जिला जज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फिरोजाबाद और लखनऊ के भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के पीठासीन अधिकारी संजीव शुक्ला और हरीश त्रिपाठी को उसी जिले में कॉमर्शियल कोर्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल को बदायूं और लखनऊ के प्रशासनिक अधिकरण की सदस्य प्रतिमा श्रीवास्तव को उन्नाव का जिला जज, गोरखपुर के भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के पीठासीन अधिकारी कुलदीप सक्सेना को बस्ती का जिला जज, फैजाबाद केप्रधान पारिवारिक न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को प्रतापगढ़ का जिला जज, अलीगढ़ के पारिवारिक प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार मलिक को सिद्धार्थनगर का जिला जज, औरैया के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश रनंजय कुमार वर्मा को फतेहपुर का जिला जज, मैनपुरी के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अनिल कुमार (तेरहवें) को संभल का जिला जज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed