फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Seeks response from government on maintainability of petition in Mukhtar Ansari case

Allahabad High Court : जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को बाहर का खाना देने के खिलाफ दायर याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Mon, 06 Jun 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 09:47 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने सरकार की ओर से दाखिल याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाए। अधिवक्ता ने कहा कि मुख्तार को जेल में बाहर का खाना जेल मैनुअल के तहत दिया दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Seeks response from government on maintainability of petition in Mukhtar Ansari case
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल में बाहर का खाना दिए जाने के खिलाफ  दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि उसके द्वारा दाखिल याचिका पोषणीय है या नहीं। कोर्ट ने सरकार से इस पर जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। मामले की सुनवाई नौ जून को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। 

विज्ञापन



सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने सरकार की ओर से दाखिल याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाए। अधिवक्ता ने कहा कि मुख्तार को जेल में बाहर का खाना जेल मैनुअल के तहत दिया दिया जा रहा है। इसलिए यह पोषणीय ही नहीं है।

विज्ञापन


 

इस पर कोर्ट ने सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता से इसकी पोषणीयता पर बल दिया। कहा कि याचिका पोषणीय है, इसीलिए दाखिल की गई। इस पर कोर्ट ने उनको तीन दिन का समय देते हुए इसकी पोषणीयता पर जवाब दाखिल करने को कहा। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए नौ जून की तिथि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कोर्ट ने बाहर से खाना उपलब्ध कराने की दी है मंजूरी

गाजीपुर की स्थानीय कोर्ट ने मुख्तार को जेल में बाहर का खाना उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है। इस आदेश का यूपी सरकार विरोध कर रही है। मुख्तार अंसारी ने जिला कोर्ट में खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर बाहर का खाना दिए जाने की इजाजत मांगी थी। मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद है। मुख्तार पर कई केस दर्ज हैं। योगी सरकार निशाने पर मुख्तार के खास सहयोगी और गुर्गे भी हैं। एक ओर जहां मुख्तार की करोड़ों की संपत्ति पर लगातार कार्रवाई हो रही है तो दूसरी उनके गुर्गों की प्रॉपर्टी पर भी प्रशासन लगातार बुलडोजर चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed