फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Orders for payment of salaries while retaining the service of teachers and employees in

Allahabad High Court : आईईआरटी में शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा को बरकरार रखते हुए वेतन भुगतान के आदेश

Fri, 30 Jun 2023 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 05:41 PM IST
सार

कोर्ट ने शिक्षकों और कर्मचारियों की अलग-अलग बिंदुओ को तय करते हुए आईईआरटी के अधिवक्ता से हलफनामे पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही याचियों से भी हलफनामे पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने संस्थान से पूछा है कि स्ववित्त पाठयक्रम में पदों के मुकाबले कितने शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Orders for payment of salaries while retaining the service of teachers and employees in
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नालॉजी (आईईआरटी) प्रयागराज में लंबे समय से तैनात शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की सेवा को बहाल रखते हुए उन्हें वेतनमान सहित अन्य लाभों को प्रदान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में यूपी सरकार और संस्थान के निदेशक से शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का ब्यौरा हलफनामे पर देने को कहा है। कोर्ट अब इस मामले में 12 जुलाई को सुनवाई करेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने सरिता आहूजा और चार अन्य की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को संस्थान को नियमित रिपोर्ट करने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का भी आदेश दिया है। याचियों ने संस्थान की ओर से उन्हें नियमित सेवा से बर्खास्त कर स्व वित्त योजना के तहत संचालित कोर्सों में भर्ती किए जाने के 10 दिसंबर 2022 के आदेश को चुनौती दी है। इसके अलावा कई पूर्व कर्मचारियों ने भी संस्थान द्वारा अपने हटाए जाने और नई नियुक्ति किए जाने के आदेश को चुनौती दी है।
विज्ञापन


कोर्ट ने शिक्षकों और कर्मचारियों की अलग-अलग बिंदुओ को तय करते हुए आईईआरटी के अधिवक्ता से हलफनामे पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही याचियों से भी हलफनामे पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने संस्थान से पूछा है कि स्ववित्त पाठयक्रम में पदों के मुकाबले कितने शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति है। इसके अलावा नई नियुक्ति कितनी की गई है और पुरानी नियुक्ति के तहत कितने लोग कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सेवा की स्थिति क्या है। याचियों की ओर से कहा गया कि संस्थान उनकी लंबी सेवावधि को दरकिनार करते हुए उन्हें नई योजना के तहत नियुक्ति कर रहा है। जबकि, वह पहले से नियमित कर्मचारी हैं और उन्हें नियमित कर्मचारी के तौर पर वेतन मिलता रहा है। लेकिन, संस्थान अपने 10 दिसंबर 2019 के आदेश के तहत उन्हें बर्खास्त कर स्व वित्त योजना के तहत संचालित कोर्सों में नियुक्त कर रहा है।

इस तरह की कई याचिकाएं पूर्व में भी दाखिल हैं। कोर्ट ने अपने छह जनवरी 2020 के आदेश के तहत संस्थान द्वारा जारी बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगा रही है। संस्थान इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी जा चुका है लेकिन उसकी याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद उसने पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की लेकिन वह भी खारिज हो चुकी है। कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए प्रतिवादियों से जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed