फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: High Court Bar Association sounds the election bugle, voting will be held on July 23

Allahabad HIgh Court : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का बजा चुनावी बिगुल, 23 जुलाई को होगा मतदान

Wed, 28 May 2025 11:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 May 2025 11:20 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने वार्षिक चुनाव-2025 की घोषणा कर दी है। 25 जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। मतदान 23 जुलाई 2025 को होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन
Allahabad High Court: High Court Bar Association sounds the election bugle, voting will be held on July 23
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने वार्षिक चुनाव-2025 की घोषणा कर दी है। 25 जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। मतदान 23 जुलाई 2025 को होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। यह जानकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 जून तक सभी अधिवक्ता अपनी सदस्यता शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिस पर अधिवक्ता 17 से 19 जून तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 22 जून को प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन

इसके बाद 25 जून से दो जुलाई तक नामांकन पत्र खरीदे व दाखिल किए जाएंगे। तीन जुलाई को नाम वापसी होगी। चार से पांच जुलाई के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह जुलाई को आपत्तियां दर्ज होंगी। आठ जुलाई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 23 जुलाई को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एल्डर कमेटी ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। वे एल्डर कमेटी के सदस्यों के परामर्श से सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करेंगे। एल्डर कमेटी के बैठक में सदस्य वीके सिंह, वीपी श्रीवास्तव, सीएल पांडेय व एएन त्रिपाठी रहे।

चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा। इस बार चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना मिलती है तो त्वरित जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विजय बहादुर सिंह, चेयरमैन एल्डर कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed