फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Contribution of women judges is not less here, many women judges have been recognized

इलाहाबाद हाईकोर्ट : यहां भी कम नहीं महिल जजों का योगदान, कई महिला जज बना चुकी हैं पहचान

Sat, 28 Aug 2021 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्तमान में छह महिला जजों में चार जज इलाहाबाद पीठ में बैठ रहीं हैं, जिनमें जस्टिस नाहिद आरा मुनीश, जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस मंजू रानी चौहान (सभी स्थायी जज) और जस्टिस सुधा रानी ठाकुर (अतिरिक्त जज) का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Contribution of women judges is not less here, many women judges have been recognized
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीमकोर्ट में तीन महिला जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम की सिफारिश के बाद एक बार फिर न्याय के क्षेत्र में महिला जजों की भूमिका चर्चा में है। वैसे इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी वर्तमान में छह महिला जज सक्रिय हैं। इनमें चार स्थायी और दो अतिरिक्त जज हैं। इनमें जस्टिस सुनीता अग्रवाल इलाहाबाद हाईकोर्ट के जजों के वरिष्ठता क्रम में सातवें स्थान पर हैं और जानकारों का कहना है कि वह निकट भविष्य में देश के किसी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर भी आसीन हो सकती हैं। यही नहीं उनका एलिवेशन (पदोन्नति) उच्चतम न्यायालय के लिए भी संभव हो सकता है।  

विज्ञापन

Allahabad High Court: Contribution of women judges is not less here, many women judges have been recognized
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : डेमो

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वर्तमान में छह महिला जजों में चार जज इलाहाबाद पीठ में बैठ रहीं हैं, जिनमें जस्टिस नाहिद आरा मुनीश, जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस मंजू रानी चौहान (सभी स्थायी जज) और जस्टिस सुधा रानी ठाकुर (अतिरिक्त जज) का नाम शामिल है। जबकि लखनऊ पीठ में जस्टिस संगीता चंद्रा (स्थायी जज) और जस्टिस सरोज यादव (अतिरिक्त जज) बैठ रहीं हैं।

जस्टिस नाहिद आरा मुनीश का अवकाश ग्रहण सात दिसंबर 2021 को है। अभी वरिष्ठता क्रम में वह तीसरे स्थान पर हैं। जस्टिस सुनीता अग्रवाल वरिष्ठता क्रम में सातवें स्थान पर हैं जबकि इनका अवकाश ग्रहण 29 अप्रैल 2028 को है। जस्टिस संगीता चंद्रा वरिष्ठता में 25वें स्थान पर हैं जबकि इनका अवकाश ग्रहण 22अप्रैल 2030 को है। जस्टिस मंजू रानी चौहान वरिष्ठता क्रम में 57वें स्थान पर हैं और इनका अवकाश ग्रहण 28 अगस्त 2028 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad High Court: Contribution of women judges is not less here, many women judges have been recognized
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
इन महिला जजों ने भी बनाई पहचान
इसके पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में आठ महिला न्यायाधीश अपना योगदान दे चुकी हैं। इनमें जस्टिस पूनम श्रीवास्तव (7जनवरी 2004 से 25 अप्रैल 2012 तक), जस्टिस भारती सप्रू (5 अक्तूबर 2005 से 28 जुलाई 2020 तक), जस्टिस सरोज बाला (20 अक्तूबर 2005 से  03 नवंबर 2009 तक), जस्टिस  जयश्री तिवारी (13 अप्रैल 2009 से 12 दिसंबर 2013 तक), जस्टिस रंजना पंड्या (03 फरवरी 2014 से 19 नवंबर 2016 तक) जस्टिस विजय लक्ष्मी (03 फरवरी 2014 से 28 अक्तूबर 2018 तक), डॉ.जस्टिस विजय लक्ष्मी (07 अप्रैल 2016 से 30 जून 2017 तक) तथा जस्टिस रेखा दीक्षित (15 नवंबर 2016 से 09 अगस्त 2021 तक) का नाम शामिल है।

हरियाणा हाईकोर्ट में है महिला जजों की सर्वाधिक संख्या
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 6 महिला न्यायाधीशों के अलावा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में महिला जजों की संख्या 11 है। इसके अलावा बाम्बे हाईकोर्ट में 8, मद्रास हाईकोर्ट में 9, कलकत्ता हाईकोर्ट 5, दिल्ली हाईकोर्ट में 8, कर्नाटक में 5, गुजरात हाईकोर्ट में 4, केरल में 5 और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में महिला जजों की संख्या 4 है। देश के छह हाईकोर्ट मणिपुर, मेघालय, पटना, तेलंगाना, उत्तराखंड, त्रिपुरा में कोई महिला जज नहीं हैं, जबकि 6 अन्य हाईकोर्ट में एक-एक महिला जज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed