फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court banned illegal construction in Mainpuri and sought clarification from DM

UP: 'निर्माण वैध है या नहीं..कोर्ट तय करेगा, डीएम नहीं', मैनपुरी में अवैध निर्माण पर HC सख्त; मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 13 May 2025 02:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 May 2025 02:51 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मैनपुरी के अवैध निर्माण को कुर्क करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि निर्माण की वैधता अदालत तय करेगी। साथ ही हाईकोर्ट ने डीएम की रिपोर्ट पर नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन
Allahabad High Court banned illegal construction in Mainpuri and sought clarification from DM
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि निर्माण वैध है या नहीं यह अदालत तय करेगी, डीएम नहीं। कोर्ट ने निर्माण पर रोक लगाते हुए डीएम मैनपुरी से स्पष्टीकरण मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की अदालत ने शिवम चौहान की जनहित याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


मामला मैनपुरी के गांव जिंदपुर स्थित प्लॉट संख्या 2666 मिंजुमला में अवैध निर्माण से संबंधित है। कोर्ट ने 19 मार्च, 2025 को इस भूमि पर निर्माण पर रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि इस आदेश के बावजूद अजय कुमार की ओर से निर्माण किया जा रहा है। अदालत ने इस मामले में जिलाधिकारी, उप-जिलाधिकारी, तहसीलदार और तहसीलदार सदर से रिपोर्ट तलब की थी। 
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया है कि अजय कुमार ने अपने नाम पर दर्ज भूमि के एक हिस्से पर मकान बनाया है। न्यायालय ने इस रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अदालत ने निर्माण पर रोक लगा दी है तो डीएम की ओर से इसे सही ठहराना अदालत के आदेश की अवहेलना है। अदालत ने कहा कि यह तय करना कि निर्माण वैध है या नहीं, अदालत का काम है न कि जिला प्रशासन का।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मैनपुरी को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्लॉट संख्या 2666 मिंजुमला पर किए गए निर्माण को कुर्क करें और उसे अपने कब्जे में लें। अदालत ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को सिविल जज को आवश्यक पुलिस बल प्रदान करने का भी आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 मई 2025 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed