फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Advocates across the state celebrated protest day on the call of Bar Council

Allahabad High Court : बार कौंसिल के आह्वान पर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने मनाया विरोध दिवस

Sat, 21 May 2022 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 May 2022 12:38 AM IST
सार

बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन श्रीश कुमार मल्होत्रा ने बताया कि विरोध दिवस पूरे प्रदेश में मनाया गया। इस संदर्भ में कौंसिल के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी हुई, जिसमें 22 मई को होने वाली विशेष बैठक के बारे में चर्चा की गई।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Advocates across the state celebrated protest day on the call of Bar Council
allahabad high court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य सचिव और विशेष सचिव की ओर से जारी आदेश पत्र में अधिवक्ताओं के लिए प्रयुक्त शब्दावली से भड़के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को विरोध दिवस मनाया। प्रदेश की जिला अदालतों के साथ हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया और इसके साथ ही प्रदेश सरकार से दोनों सचिवों को ओर से जारी आदेश पत्रों को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन



बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन श्रीश कुमार मल्होत्रा ने बताया कि विरोध दिवस पूरे प्रदेश में मनाया गया। इस संदर्भ में कौंसिल के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक भी हुई, जिसमें 22 मई को होने वाली विशेष बैठक के बारे में चर्चा की गई। कहा गया कि सचिवों की ओर से जारी यह पत्र अधिवक्ताओं का अपमान है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन



उधर, हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में आदेश पत्र को लेकर आक्रोश देखा गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव एसडी सिंह जादौन ने कहा कि विरोध जताने के लिए हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधे रखी। प्रकरण को लेकर बार के पदाधिकारियों के  साथ बैठक कर सरकार के इस प्रकार के व्यवहार की कड़ी निंदा की गई। चेतावनी दी गई कि सरकार आगे इस तरह के कोई आदेश जारी नहीं करेगी, जिससे अधिवक्ता अपमानित हों। इसी क्रम में जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी विरोध दिवस के रूप में दिन भर कार्य बहिष्कार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed