फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Bank

इलाहाबाद बैंक की अल्लापुर शाखा बंद करने का विरोध

Tue, 17 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Bank
Allahabad Bank - फोटो : CITY DESK
शाखा परिसर में खाताधारकों का प्रदर्शन, खाता बंद कराने की दी चेतावनी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद बैंक की अल्लापुर शाखा को बंद करने का तीव्र विरोध शुरू हो गया है। खाताधारकों ने सोमवार को खाता परिसर में प्रदर्शन किया। व्यापारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने खाता बंद कराने की भी चेतावनी दी।
बैंक की ओर से पूर्व में पॉलीटेकिभनक और नया बैरहना शाखा बंद करने की घोषणा की गई थी लेकिन खाताधारकों तथा कर्मचारियों के विरोध के बाद फिलहाल यह फैसला वापस ले लिया गया है। इनकी बजाय अल्लापुर शाखा को अलोपीबाग ट्रांसफर करने की घोषणा की गई है। बैंक की ओर से 15 अक्तूबर से अल्लापुर शाखा को बंद करने की घोषणा की गई है। इसके विपरीत खातों का संचालन अभी से बंद हो गया है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोगों का शाखा परिसर में जमावड़ा हुआ। उनका कहना था कि बिना किसी सूचना के उनका खाता ट्रांसफर किया जा रहा है। 500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने प्रबंधक के इस फैसले के खिलाफ पत्र लिखा है। उन्होंने खाता बंद कराने की भी चेतावनी दी। खाताधारकों की ओर से बैंक प्रबंधन के अलावा सांसद, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पार्षद आदि को भी पत्र लिखा गया है। वहीं ऑफिसर्स एसोसिएशन के संजय अग्रवाल और कर्मचारी नेता मदनजी उपाध्याय ने भी इसका विरोध किया।
विज्ञापन

मर्जर के खिलाफ बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
प्रयागराज। विलय के विरोध में इलाहाबाद बैंक के अफसरों और कर्मचारियों ने सोमवार को सिविल लाइंस शाखा परिसर में प्रदर्शन किया। केंद्रीय नेतृत्व के आह़वान पर प्रदर्शन किया गया, जिसमें दूसरी शाखाओं के अफसर और कर्मचारी भी शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल ऑफिसर्स एसोसिएशन के संजय अग्रवाल, अवधेश नारायण पांडेय, सच्चिदानंद, लखन लाल आदि ने इसके विरोध में और तेज आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed