{"_id":"5d5da7c98ebc3e6ca345ca68","slug":"allahabad-airport-allahabad-news-ald2527498159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफ सीजन में भी मुंबई, बंगलूरू की उड़ान फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफ सीजन में भी मुंबई, बंगलूरू की उड़ान फुल
विज्ञापन
Allahabad Airport
घट गए कोलकाता और रायपुर के यात्री, कंपनी ने किराया घटाया
न्यूनतम किराया घटकर पहुंचा 2, 577 रुपये, बंगलूरू का किराया आठ हजार के पार
प्रयागराज। ऑफ सीजन में भी प्रयागराज से मुंबई और बंगलूरू की उड़ान के यात्री कम नहीं हो रहे हैं। इन दोनों ही शहरों के लिए इस सीजन में भी विमानन कंपनी इंडिगो को भरपूर यात्री मिल रहे हैं। यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए इंडिगो ने इन दोनों शहरों के लिए किराया घटाने के प्रस्ताव को भी अब ठंडे बस्ते में डाल दिया है। हालांकि, कोलकाता और रायपुर के लिए प्रयागराज से पर्याप्त यात्री न मिलने की वजह से इंडिगो ने इन दोनों शहरों के किराये में भी कमी कर दी है। इन दोनों ही शहरों के लिए संचालित सीधी उड़ान का किराया घटकर 2,577 रुपये कर दिया गया है।
प्रयागराज एयरपोर्ट से वर्तमान समय में मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता और रायपुर की सीधी उड़ाने हैं। दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो एवं अन्य शहरों के लिए एक-एक फ्लाइट हर रोज संचालित है। 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच का समय ऑफ सीजन माना जाता है लेकिन, प्रयागराज से बंगलूरू, और मुंबई के लिए संचालित सीधी फ्लाइट में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। इन दोनों ही शहरों की फ्लाइट तकरीबन फुल जा रही है। बंगलूरू के लिए मारामारी कुछ ज्यादा ही है। 25 अगस्त की ही बात करें तो प्रयागराज से बंगलूरू का किराया 8,047 रुपये हो गया है। 23 से 28 अगस्त तक की अवधि में बंगलूरू का किराया किसी भी तिथि में 6,169 से कम नहीं है, जबकि मुंबई का किराया भी इस अवधि में 4,500 रुपये के आसपास टिका हुआ है। वहीं, कोलकाता और रायपुर की बात करें तो इन दोनों ही शहरों के लिए संचालित फ्लाइट तकरीबन आधी ही भर पा रही है। शायद इसी वजह से अगर किसी यात्री को दो दिन बाद भी रायपुर जाना है तो उसे 2,577 रुपये में वहां की टिकट मिल जाएगी। कोलकाता की भी तकरीबन ऐसी ही स्थिति है। कोलकाता जाने का न्यूनतम किराया भले ही 28 अगस्त तक का 3,586 रुपये दर्शाया जा रहा हो लेकिन, वहां से वापसी का किराया जरूर 2,913 तक हो गया है। राजधानी दिल्ली जाने वाली इंडिगो और एयर इंडिया को इस सीजन में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
‘बंगलूरू और मुंबई की फ्लाइट शुरूआत से बेहतर चल रही है। इस ऑफ सीजन में कोलकाता और रायपुर का रिस्पांस कुछ अच्छा नहीं आ रहा है, लेकिन अगले माह इन दोनों शहर की काफी बुकिंग है।’
विज्ञापन
सुनील यादव, निदेशक प्रयागराज एयरपोर्ट।
प्रयागराज से इंडिगो द्वारा संचालित विभिन्न शहरों में अगले कुछ दिनों का न्यूनतम किराया
तारीख बंगलूरू मुंबई कोलकाता रायपुर दिल्ली
23 अगस्त 6169 5509 3586 2577 4682
24 अगस्त 6169 5011 4620 2577 4682
25 अगस्त 8047 6020 3586 2577 4682
26 अगस्त 6169 4025 3586 2577 4682
27 अगस्त 6169 4025 3586 2577 4682
28 अगस्त 6169 4025 3586 2577 4680
नोट...बुधवार की शाम छह बजे तक का किराया है।