{"_id":"5d4f28a58ebc3e6cbb2a692c","slug":"all-three-accused-of-gang-rape-arrested-allahabad-news-ald2518683167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुराचार के तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुराचार के तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
All three accused of gang rape arrested
सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार
0 रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भागने के फिराक में थे तीनों
हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों प्रदीप कुमार भारतीय, नितिन पांडेय और रुद्र प्रताप सिंह उर्फ अंशू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तीनों बाहर भागने की फिराक में थे।
हंडिया के एक गांव की छात्रा एक इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ती है। आठ अगस्त को वह स्कूल से पैदल ही घर जा रही थी। रास्ते में अंधवा रसूलपुर का रहने वाला नितिन कुमार पांडेय, धौरहरा का अंशू सिंह और जैतापुर के प्रदीप कुमार छात्रा को बाग में घसीट ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को तीनों एक साथ बाहर भागने के फिराक में थे, इंस्पेक्टर अनिल सिंह को सूचना मिली तो तीनों को रीखीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। सीडब्लूसी के चेयरमैन कमलेश सिंह ने इस मामले में एसएसपी और इंस्पेक्टर से बात की कि इस मामले में पुलिस पाक्सो एक्ट नहीं लगाया है। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया जाय।