{"_id":"5c927f18bdec2214367b73c1","slug":"all-the-railway-stations-used-to-carry-out-the-campaign-and-cut-the-precious-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मद्देनजर सभी रेलवे स्टेशनों पर चला जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मद्देनजर सभी रेलवे स्टेशनों पर चला जांच अभियान
Wed, 20 Mar 2019 11:27 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव की सूचना पर रेलवे बोर्ड की सख्ती के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने अपना जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार ने होली के एक दिन पहले इलाहाबाद से कानपुर तक विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन स्थानों को भी देखा जहां ट्रेन अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए गए। इसके पूर्व होली के मद्देनजर प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चला।
विज्ञापन
दरअसल वंदे भारत की शुरूआत के बाद माह भर के भीतर ही उसमें कई बार पथराव की घटना सामने आई है। रेलवे बोर्ड द्वारा इन घटनाओं को रोके जाने के फरमान के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने अपनी पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसी जीआरपी हिमांशु कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक, अभिलेख आदि भी देखे। उन्होंने होली के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया। उधर इलाहाबाद जंक्शन पर जीआरपी इंसपेक्टर रधुबीर सिंह ने भी दिन भर जांच अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी रजिंद्रर कुमार ने भी डॉग स्क्वायड की मदद से प्रतीक्षालय, विश्रामालय, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण किया। उधर इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चला। इस दौरान विभूति एक्सप्रेस, चौरीचौरा, पटना-सिकंदराबाद की चेकिंग की गई। वहां से पहली बार गुजरी वंदे भारत को लेकर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह तक की गई।
विज्ञापन