फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All the bus stations in Kumbh will remain on the route viewer team

कुंभ में सभी बस स्टेशन पर रहेगी मार्ग दर्शक टीम

Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
All the bus stations in Kumbh will remain on the route viewer team
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कुंभ मेले के दौरान रोडवेज के सात अस्थायी एवं तीन स्थायी बस स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत के लिए मार्ग दर्शक टीम भी तैनात रहेगी। टीम यात्रियों को बसों की जानकारी देगी। मेले भर सभी दस बस स्टेशन पर यह टीम तैनात रहेगी। हर एक टीम में 20-25 युवक एवं युवतियां रहेंगे। शनिवार को सर्किट हाउस में सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रोडवेज अफसरों को निर्देश दिया कि वह मार्गदर्शक टीम का गठन निश्चित रूप से करें। इस दौरान जीरोरोड और मिर्जापुर डिपो की खराब परफारमेंस पर संबंधित एआरएम को उन्होंने फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


बैठक में परिवहन मंत्री को कुंभ के दौरान चलाए जाने वाली बसों का ब्यौरा भी दिया गया। कहा गया कि रोडवेज 6500 बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा 1500 बसें रिजर्व भी रखी जाएंगी। बसों के संचालन के लिए सात अस्थायी बस स्टेशन भी रहेंगे। इसके अलावा सिविल लाइंस, जीरोरोड एवं झूंसी में निर्माणाधीन बस स्टेशन से भी बसों का संचालन होगा। परिवहन मंत्री ने कुंभ के दौरान पूछताछ केंद्र सुचारु रूप से चलाने का निर्देश दिया। बस स्टेशन के साथ ही शहर एवं मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर बस स्टेशन एवं वहां से चलने वाली बसों का रूट चार्ट लगाने को भी कहा गया। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र ने बताया कि एक साथ 40 बसों का संचालन किया जा सकता है। बस स्टेशन पर कैंटीन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर भी परिवहन मंत्री का फोकस रहा। सभी एआरएम से कहा गया कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि यात्रियों के साथ कहीं कोई ठगी न हो। बस स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया।  कुंभ के मद्देनजर जो कार्य चल रहे हैं उसमें गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। एसी बसों का भी बेहतर रखरखाव करने को कहा गया। रोडवेज के संविदा कर्मियों का भुगतान हर माह की दो तारीख को करने का भी स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने शनिवार को झूंसी में बन रहे बस स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्यों को देखने के बाद उन्होंने समय से उसे पूरा करने का निर्देश दिया। यहां उन्हें बताया गया कि बस अड्डे से वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ आदि जिलों से लाखों की तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं। सभी श्रद्धालु झूंसी रोडवेज की ओर से यहां बनाए गए अस्थाई बस अड्डे से बस पकड़ते हैं।  वर्कशाप परिसर में परविहन मंत्री ने नीम का पेड़ लगाकर पौधरोपण भी किया। तकरीबन डेढ़ घंटे के निरीक्षण के बाद मंत्री शहर वापस लौट गए। झूंसी में हुए निरीक्षण के बाद वे बांध स्थित हनुमान मंदिर भी दर्शन करने को गए। मेजा विधायक नीलम करवरिया के घर रात्रि भोजन करने भी वे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed