{"_id":"ff6538292ed0f75560246f697d1734ff","slug":"all-seats-full-bsc-home-science-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी गृह विज्ञान की सभी सीटेें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी गृह विज्ञान की सभी सीटेें फुल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए विद्यार्थियों में एक बार फिर उत्साह दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को यह उत्साह कुछ ज्यादा ही रहा। बीएससी गृह विज्ञान की सभी 46 सीटों पर तो पहले दिन ही प्रवेश हो गया। इसके विपरीत पिछले साल तक बीएससी गृह विज्ञान की सीटें भर ही नहीं पाती थीं। पिछले साल भी चार सीट खाली रह गई थी, लेकिन इस साल पहले दिन ही नो वैकेंसी का बोर्ड लग गया।
बीए में प्रवेश के लिए भी पहले दिन छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन लगी। शुक्रवार को सामान्य वर्ग के 360 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। कुल 500 विद्यार्थियों को बुलाया गया था। संभवत: पहली बार पहले दिन इतने विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। पिछले साल भी कुल बुलाए गए 550 में से 290 विद्यार्थी ही प्रवेश के लिए पहुंचे थे। विद्यार्थियों के इस उत्साह का नतीजा रहा कि पहले दिन ही दो कंबिनेशन फुल हो गए।
राजनीति विज्ञान और भूगोल छात्र-छात्राओं के सबसे मनपसंद विषय बन गए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए पाठ्यक्रम में शुक्रवार को प्रवेश शुरू हुआ और दो कंबिनेशन फुल हो गए। दोनों कंबिनेशन में राजनीति विज्ञान और भूगोल विषय हैं। इसके अलावा एक कंबिनेशन में तीसरा विषय प्राचीन इतिहास तथा दूसरे में मानव शास्त्र है। अन्य जो कंबिनेशन विद्यार्थियों की पसंद रहे उनमें भी राजनीति विज्ञान और भूगोल विषय हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी जीव विज्ञान की कुछ सीटें अभी खाली हैं। सीटें सभी वर्ग में खाली हैं। इसलिए मेरिट नीचे गिराई गई है। नए कटऑफ के अनुसार 28 जून को सामान्य (सभी वर्ग) के 170, ओबीसी के 144, एससी के 128 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। प्रवेश सीट की उपलब्धता और मेरिट के आधार पर होगा।
27 जून - सभी वर्ग 158 या इससे अधिक अंक
28 जून - सभी वर्ग 144 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी गणित
27 जून - सभी वर्ग 151, ओबीसी 130 और एसससी 100 या इससे अधिक अंक तथा एसटी सभी