फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All police stations will be equipped with digital equipment

Prayagraj Police : डिजिटल उपकरणों से लैस होंगे सभी थाने, खरीदे जाएंगे स्मार्ट टैबलेट व पोर्टेबल डिस्क

Sun, 14 Jul 2024 07:05 PM IST
विनोद सिंह सत्येंद्र पटेल, संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
सत्येंद्र पटेल, संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

तीन नए कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए) के लागू होते ही शासन की तरफ से अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानों को आधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इन उपकरणों का प्रयोग कर पुलिस अधिकारी समय रहते अपराधियों पर शिकंजा कस सकेंगे।

विज्ञापन
All police stations will be equipped with digital equipment
up police - फोटो : istock

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस को तीन नए कानूनों के बेहतर संचालन के लिए शासन की तरफ से 2.33 करोड़ रुपये मिलेंगे। इन पैसों से 42 थानों व जांच अधिकारियों (आईओ) के लिए डिजिटल उपकरण खरीदे जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह रकम जल्द जारी मिल सकती है।

विज्ञापन


तीन नए कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए) के लागू होते ही शासन की तरफ से अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानों को आधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इन उपकरणों का प्रयोग कर पुलिस अधिकारी समय रहते अपराधियों पर शिकंजा कस सकेंगे।
विज्ञापन


जरूरी दस्तावेजों व अपराध के आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए जिले के सभी थानों के लिए 2.25 लाख की लागत से 45 पोर्टेबल हार्ड डिस्क दी जाएंगी। इलेक्ट्रानिक डाटा को स्टोर करने व ट्रांसफर करने के लिए आईओ टीम को 1.5 लाख की लागत से 450 पेन ड्राइव दी जाएंगी। इसके अलावा फोरेंसिक वैज्ञानिकों और जांचकर्ताओं के लिए 14 लाख की 45 फोरेंसिक किट बैग दिए जाएंगे। इस बैग में जांचकर्ताओं के व्यक्तिगत सुरक्षा की सामग्रियां, साक्ष्य एकत्र व संग्रहीत करने के सभी प्रकार के उपकरण रहेंगे। यह जिले के सभी थानों में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित एकत्र करने के लिए 1.51 करोड़ से अधिक की लागत से 760 स्मार्ट फोन व 64.4 लाख रुपये से स्मार्ट टैबलेट खरीदे जाएंगे। स्मार्ट फोन व टैबलेट जांच अधिकारियों (आईओ) को दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इन डिजिटल उपकरणों की मदद से जांच अधिकारी अपने केस की विवेचना की प्रगति रिपोर्ट को अधिकारिक एप पर अपलोड करेंगे, जिसके माध्यम से पीड़ित केस की जांच रिपोर्ट को घर बैठे अपने मोबाइल फोन में देख सकेंगे।
वर्जन

सभी उपकरणों को जल्द ही जिले के सभी थानों व जांच अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इनके इस्तेमाल के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
- दीपक भूकर, नगर डीसीपी

सामान            संख्या            बजट

पोर्टेबल हार्ड डिस्क            45             2.25 लाख
पेन ड्राइव                        450             1.5 लाख

फॉरेंसिक किट बैग             45             14 लाख
एंड्रायड मोबाइल फोन 760             1.51 करोड़ रुपये से अधिक

स्मार्ट टैबलेट             670             64.4 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed