{"_id":"5dbb92d68ebc3e93c95f3ad9","slug":"all-farmer-will-be-paid-in-72-hours-of-crop-sell-allahabad-news-ald2589307114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 72 घंटे में होगा धान का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 72 घंटे में होगा धान का भुगतान
विज्ञापन
All farmer will be paid in 72 hours of crop sell
आज से शुरू होगी खरीद, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनी रणनीति
प्रयागराज। धान की खरीद शुक्रवार को शुरू होगी। इसके लिए जिले में कुल 106 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अफसरों के दावों पर अमल हुआ तो इस बार किसानों को धान की कीमत का 72 घंटे के भीतर भुगतान हो जाएगा। किन्हीं कारणों से देर हुई तो एक सप्ताह में भुगतान हो जाएगा।
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में धान खरीद की रणनीति बनी। डीएम ने क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्हाेंने कहा कि धान खरीद के दौरान कोई भी क्रय केंद्र बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने दलालों पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि 100 क्ंिवटल तक की खरीद पर सत्यापन की जरूरत नहीं होगी लेकिन उससे अधिक की खरीद पर सत्यापन कराना होगा।
डीएम ने तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया। धान की खरीद सुबह नौ से शाम पांच बजे के बीच होगी। धान खरीद में महिला किसानों को वरियता दी जाएगी। डीएम ने बिना नंबर के भी उनका धान लेने का निर्देश दिया। जिले में धान की उत्पादकता लगभग 47.60 क्ंिवटल प्रति हेक्टेयर है। औसत उत्पादन के 150 प्रतिशत को आधार बनाकर धान की खरीद होगी। क्रय केंद्रों एवं भंडारण डिपो पर सही तौल सुनिश्चित कराने के लिए एडीएम नागरिक आपूर्ति की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। डीएम ने पुआल न जलाने की भी अपील की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि इसे सुनिश्चित किया जाए कि किसान पुआल न जलाने पाएं। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थलों पर पुआल उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में आपूर्ति, खाद्य, कृषि विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीमांत, लघु कृषक समितियों पर भी दे सकेंगे धान
-पंजीकृत समितियां केवल सीमांत एवं लघु कृषकों से धान की खरीद कर सकेंगी। ऐसे किसानों से कृषि भूमि के आधार पर धान की खरीद की जाएगी। मंलगवार एवं शुक्रवार इनके लिए आरक्षित किया गया है।
-सम्मान राशि लेने वाले अपात्रों पर एफआईआर की तैयारी
- ऐसे किसानों के लिए 80 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा निरीक्षण
प्रयागराज। पात्र न होने के बावजूद प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उनसे वसूली तो होगी ही, अपात्रों के खिलाफ एफआईआर भी लिखाने की तैयारी है। ऐसे किसानों को चिह्ति करने के लिए फिलहाल 80 ग्राम पंचायतों में निरीक्षण शुरू हो गया है।
सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को वर्ष में छह हजार रुपये मिलेंगे। बड़ी संख्या में किसानों के खाते में चार हजार रुपये पहुंच भी गए हैं लेकिन इनमें बड़ी संख्या में अपात्रों ने भी इस योजना का लाभ ले लिया है। इसकी शिकायत होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पहले चरण में सभी 20 ब्लाक के 80 ग्राम पंचायतों में इस योजना का लाभ पाने वाले किसानों की जांच कराई जा रही है। उप निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि अभी 50 फीसदी रिपोर्ट आ गई है। जल्द ही शेष गांवों की भी रिपोर्ट आ जाएगी। कई अपात्रों के खाते में भी पैसा जाने की बात सामने आई है। ऐसे सभी लोगों का विवरण इकट्ठा किया जा रहा है। इनके डॉक्यूमेंट की दोबारा जांच कराई जाएगी। उसके बाद अपात्र पाए गए लोगों से वसूली की जाएगी। डीएम के आदेश पर ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई जाएगी।