फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All examinations in TripleIT and NIT will be online

ट्रिपलआईटी और एनआईटी में सभी परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

Mon, 26 Apr 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Apr 2021 01:01 AM IST
सार

  • दोनों संस्थानों में 2020 से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ हो रही ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
All examinations in TripleIT and NIT will be online
IIIT

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान(ट्रिपलआईटी) एवं मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बीते वर्ष की ही तरह अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों संस्थानों में सालभर से अधिक समय से कक्षाएं एवं परीक्षा दोनों ऑनलाइन मोड में हो रही है। दोनों संस्थानों की ओर से कोरोना संक्रमण की वजह से क्रमश 30 एवं 26 अप्रैल तक अवकाश है।
विज्ञापन


 ट्रिपलआईटी परिसर में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह तय किया गया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी परीक्षा ऑनलाइन ही ली जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल विभागाध्यक्षों के अनुमोदन के बाद जारी करने की तैयारी है। एमएनएनआईटी के निदेशक ने तो पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कोरोना की स्थिति यही रही तो एक बार फिर से परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। संस्थान की ओर से जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद दोनों संस्थान पूरी तरह से छात्रों के लिए बंद कर दिए गए हैं। छात्रों को हॉस्टल खाली करके घर भेज दिया गया है। संक्रमण की वजह से इन संस्थानों के कई शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मृत्यु के बाद परिसर में सन्नाटा है। शिक्षक ऑनलाइन क्लास के लिए अपने विभाग में भी जाने से बच रहे हैं। सभी को भय है कि कहीं संक्रमण उन तक न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed