Prayagraj : जाली विवाह प्रमाणपत्र संबंधी सभी मुकदमे क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, छानबीन में जुटी पुलिस
बुधवार को इन सभी मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच की विवेचना शाखा को ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया गया। जाली विवाह प्रमाणपत्रों के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के संबंध में जनपद में कुल नौ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से सात कैंट व एक-एक हंडिया व कौंधियारा थाने में लिखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट में याचिका के लिए जाली विवाह प्रमाणपत्र बेचने वाले गिरोह के भंडाफोड़ के बाद एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले से संबंधित सभी नौ मुकदमे अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उधर, पुलिस ने दुकान में लगे डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। अब फुटेज से गिरोह के बदमाशों और मददगारों की पहचान होगी। मामले में एक बड़े गिरोह का हाथ होने की बात सामने आई है।यही वजह है कि इन मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराने का निर्णय लिया गया है।
बुधवार को इन सभी मुकदमों की विवेचना क्राइम ब्रांच की विवेचना शाखा को ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया गया। जाली विवाह प्रमाणपत्रों के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के संबंध में जनपद में कुल नौ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से सात कैंट व एक-एक हंडिया व कौंधियारा थाने में लिखा गया।
आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गईं
पुलिस अफसरों ने बताया कि जिले में दर्ज सभी मुकदमों में 18 युवक-युवतियां नामजद आरोपी हैं। इनमें से दो जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य तलाश की जा रही है। उनकी तलाश में एसओजी को भी लगाया गया है। यह सभी अमरोहा, बिजनौर, सुल्तानपुर, संभल, कुशीनगर, फिरोजाबाद, इटावा व बंदायू से संबंधित हैं। इसके अलावा एक प्रेमी जोड़ा मप्र के रीवा से संबंधित है जिसने याचिका में अपना वर्तमान पता शंकरगढ़ बताया है।
यह है मामला
फिरोजाबाद की शिवानी और इटावा के श्रीकांत ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने याचिका के साथ आर्य समाज कृष्ण नगर, कीडगंज (कैंप कार्यालय माधवपुर पट्टी खरकौनी, नैनी) से जारी विवाह प्रमाणपत्र संलग्न किया।हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच की तो प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।
इसी तरह प्रेमी जोड़ों की ओर से सुरक्षा के लिए दाखिल की गईं आठ अन्य याचिकाओं में भी अलग-अलग संस्थाओं के नाम से प्रस्तुत किए गए विवाह प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर केस दर्ज कराए गए। इसके बाद पुलिस ने हाईकोर्ट न्यायविद हनुमान मंदिर के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकान के कर्मचारी कसारी-मसारी निवासी अनिल कुमार प्रजापति और पुराना कटरा निवासी राजा उर्फ शेषमणि दुबे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।