{"_id":"5c337483bdec2256a77060fa","slug":"all-banks-will-have-customer-service-centers-in-kumbh-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में सभी बैंकों के होंगे ग्राहक सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में सभी बैंकों के होंगे ग्राहक सेवा केंद्र
Mon, 07 Jan 2019 09:17 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ क्षेत्र में बैंक आधुनिक तकनीकी और सुविधाओं से लैस होंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नगदी की कमी तो नहीं ही होगी, बैंकों की ओर से ग्राहक सेवा केंद्र की सुविधाएं भी दी जाएगी। इनकी मदद से बिना एटीएम कार्ड से भी कैश प्राप्त किया जा सकेगा। बस आधार कार्ड नंबर की जरूरत होगी।
मेला क्षेत्र में खुले एसबीआई की शाखा से बैंकिंग लेनदेन के अलावा विदेशी करेंसी बदलने की भी सुविधा होगी। नगदी की कमी न होने पाए इसके लिए सभी सेक्टर में ज्यादातर बैंक के एटीएम होंगे। इनके अलावा एक दर्जन से अधिक मोबाइल एटीएम होंगे। अकेले पंजाब नेशनल बैंक के तीन एटीएम होंगे। इनके अलावा बैंक की ओर से 10 मोबाइल एटीएम भी मंगाए गए हैं। कुंभ क्षेत्र में दुकानों पर ई-पॉश मशीन से भी खरीदारी की सुविधा होगी।
इन पर डेबिट कार्ड की मदद से खरीदारी की जा सकेगी। जिन श्रद्धालुओं के पास डेबिट कार्ड नहीं है या गिर गया है तब भी निराश नहीं होना पड़ेगा। उन्हें भी नगदी का संकट नहीं होगा। बस आधार कार्ड होना चाहिए। इस सुविधा के लिए पीएनबी की ओर से ही 16 बीसीए की ड्यूटी लगाई गई है। यह संख्या और बढ़ेगी। ग्रामीण बैंक तथा अन्य बैंकों की ओर से जन सुविधा केंद्र भी खोले गए हैं, जहां आधार कार्ड की मदद से कैश प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस बार पीएनबी की ओर से ई-रुपया कार्ड भी जारी किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु 10 हजार रुपये तक प्री पेड करा सकेंगे। कार्ड की मदद से चिह्नित दुकानों पर खरीदारी की जा सकेगी। बैंक की शाखाओं पर अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।