{"_id":"66930ae29963cdc9aa090984","slug":"all-26-trains-not-stopping-at-prayagraj-till-mahakumbh-will-be-stopped-allahabad-news-c-3-1-ald1024-413642-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महाकुंभ तक प्रयागराज में न रुकने वालीं सभी 26 ट्रेनों का हो जाएगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महाकुंभ तक प्रयागराज में न रुकने वालीं सभी 26 ट्रेनों का हो जाएगा ठहराव
विज्ञापन
यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। महाकुंभ मेले के पहले प्रयागराज जंक्शन पर न ठहरने वालीं 26 ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। इसमें भुवनेश्वर राजधानी, सियालदाह दुरंतो, अगरतला राजधानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनका ठहराव होने के बाद प्रयागराज देश के उन चुनिंदा स्टेशनों में शामिल हो जाएगा, जहां सभी यात्री ट्रेनों का ठहराव होता है।
प्रयागराज जंक्शन से कुल 264 ट्रेनों की आवाजाही वर्तमान समय है। इसमें से 26 ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर होने एवं महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन होने के बावजूद यहां 26 ट्रेनों के ठहराव न होने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद पिछले वर्ष उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अधीन आने वाले लोकसभा सदस्यों की महाप्रबंधक एनसीआर संग बैठक में यह मुद्दा पूर्व सांसद केशरी देवी ने उठाया था। डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने बैठक में सवालों के जवाब में रेलवे की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में उन्हें अवगत कराया है।
केशरी देवी को इसी सप्ताह डीआरएम प्रयागराज को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रयागराज जंक्शन पर 12313/12314 सियालदाह राजधानी, 20501/20502 अगरतला राजधानी, 20839/20840 रांची राजधानी आदि ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन से गुजरने वालीं ट्रेनें जिनका ठहराव यहां नहीं है, उस पर विचार हो रहा है। इसके अलावा गोवा के वास्को-द-गामा से पटना के बीच चलने वाली वीकली ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने का पत्र दक्षिण पश्चिम रेलवे को भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद केशरी देवी ने बताया कि उम्मीद है कि महाकुंभ तक यहां न रुकने वालीं सभी 26 ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-मां माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का प्रयागराज तक हो रहा विस्तार
पिछले साल जीएम एनसीआर संग सांसदों की बैठक में केशरी देवी ने प्रयागराज से जम्मूतवी के बीच नियमित ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इसके जवाब में उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक शरत चंद्रायन ने उन्हें पत्र के माध्यम से बताया है कि 14033/14034 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार सूबेदारगंज स्टेशन तक करने की स्वीकृति मिल गई है।