फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aladadpur defeated Khan Club to reach the finals

Prayagraj News: अलादादपुर ने खान क्लब को हराकर बनाई फाइनल में जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Aladadpur defeated Khan Club to reach the finals
मंगलवार को हुए वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में अलादादपुर की टीम ने खान क्लब को हराकर फाइनल में बनाई जगह। वहीं, अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत प्रयागराज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक शृंग्वेरपुर के आईकेएम डिग्री कॉलेज मैदान पर हो रहा है। इसमें वॉलीबॉल, कबड्डी के लीग मैच खेले गए। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र यादव लोहिया ने किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के वालीबॉल के सेमीफाइनल मैच में अलादादपुर की टीम ने खान क्लब बेरावा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरी ओर मलाका की टीम ने बांधपुर को हराकर खिताबी मैच में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में आईकेएम आनापुर की टीम ने मंसूराबाद को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। कार्यक्रम का संचालन दारा सिंह सरोज ने किया। रेफरी की भूमिका में अनिल कुमार शुक्ला व अभय सिंह रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप कुमार श्रीवास्तव, कुंदन सिंह, अजय चौधरी, अतुल कुमार, इंद्रेश कुमार जायसवाल, राजशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed