फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav news Indecent remarks against Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav and Mulayam Singh Yadav

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल

Wed, 21 Sep 2022 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Sep 2022 09:16 AM IST
सार

मंगलवार को सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जीतलाल यादव उर्फ पप्पू यादव समर्थकों के साथ पट्टी कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद सपाई पट्टी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताने लगे। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav news Indecent remarks against Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav and Mulayam Singh Yadav
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल वीडियो से सपा नेताओं के आक्रोश का कारण बन गया। नाराज सपाइयों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वायरल वीडियो के बारे में हो रही तरह-तरह की चर्चाओं से इलाके में तनाव है।
विज्ञापन


मंगलवार को सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जीतलाल यादव उर्फ पप्पू यादव समर्थकों के साथ पट्टी कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद सपाई पट्टी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस अफसरों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व रक्षामंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई है। यह काम किसी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की छवि खराब करने के लिए साजिश के तहत किया है। उन पर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों के विरोध को देखते हुए सीओ दिलीप सिंह के आदेश पर पट्टी पुलिस ने नारायनपुर के रहने सोनू शर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही सपा नेता कोतवाली से वापस हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed