{"_id":"61a37764a56f7f5e68627d88","slug":"akhilesh-yadav-baba-government-is-going-to-have-paper-leakage-in-up-the-unemployed-are-being-deceived","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का तंज : यूपी में पेपर लीकेज वाली है बाबा की सरकार, बेरोजगारों को छला जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का तंज : यूपी में पेपर लीकेज वाली है बाबा की सरकार, बेरोजगारों को छला जा रहा
Sun, 28 Nov 2021 06:04 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:04 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा के रामकोला में सपा के जिला उपाध्यक्ष जीतलाल यादव उर्फ पप्पू की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव यहीं नहीं रुके। वह प्रदेश व केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपाइयों को सिर्फ जीभ और जीप चलाना आता है।
विज्ञापन
Pratapgarh News : अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जीभ व जीप की सरकार नहीं रहेगी। भाजपा के लोग बड़े दावे करते हैं, लेकिन पांच साल में यूपी विकास से पीछे छूट गया। शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने पर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह लीकेज वाली सरकार है। भाजपा के लोग ही पेपर लीक कराते हैं। पेपर लीक कराकर बेरोजगारों को छला जा रहा है। रोजगार देने की जगह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले के पट्टी विधानसभा के रामकोला में सपा के जिला उपाध्यक्ष जीतलाल यादव उर्फ पप्पू की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव यहीं नहीं रुके। वह प्रदेश व केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपाइयों को सिर्फ जीभ और जीप चलाना आता है। लखीमपुर कांड की तुलना जलियांवाला बाग कांड से करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भी सामने से गोलियां बरसाई थीं, पर लखीमपुर में तो किसानों पर पीछे से जीप चढ़ा दी गई।
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री अनिल मिश्रा की बर्खास्तगी अब तक न होने पर सरकार पर निशाना साधा। 70 लाख युवाओं को रोजगार देने की की बात कही गई थी, लेकिन युवाकों को लगातार छला जा रहा है। कारोबार ठप हो गए हैं। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा विकास कार्यों को भले न बता सकें लेकिन सांड़ फौरन बता देंगे। बाबा को जब लैपटाप, टैबलेट चलाना नहीं आता तो वह उसकी अहमियत युवाओं के लिए कैसे जान सकेंगे।
विज्ञापन
हाल ही में बाबा पैदल मार्च करते नजर आए थे। यह तस्वीर ही आने वाले समय का हाल बयां कर रही थी। जनता आने वाले मार्च में तैयार बैठी है कि बाबा पैदल मार्च करते दिखें। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रदेश के हर जिलों में सपाइयों का उत्पीड़न हुआ है। मगर सबसे अधिक सपाइयों का उत्पीड़न प्रतापगढ़ में हुआ है। यहां तो जिलाध्यक्ष को ही फर्जी मुकदमे में जेल भेजा जा चुका है। उत्पीड़न व फर्जी मुकदमा दर्ज करने वालों की कुंडली तैयार रहनी चाहिए। न्यायालय पर पूरा भरोसा है।