फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh's rebellious political equation will change from list

अखिलेश की बगावती सूची से बदलेंगे सियासी समीकरण

Fri, 30 Dec 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's rebellious political equation will change from list
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची को नकार दिया है। प्रत्याशियों के बदलने से जिले के सियासी समीकरण बदलेंगे। इससे सपा कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। राजनीतिक हलकों में दिनभर पिता-पुत्र की यह राजनीतिक उठापटक चर्चा में रही। टिकट पाने वाले प्रत्याशियों के समर्थक जहां उत्साहित रहे वहीं घोषणा के बाद टिकट की सूची से नाम कटने पर लल्लन राय और अशोक सिंह जैसे कद्दावार नेताओं के खेमे में मायूसी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से वार्ता बेनतीजा रहने के बाद सीएम अखिलेश यादव की ओर से जारी बगावती सूची में इलाहाबाद में शहर उत्तरी से दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय का पत्ता काटकर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शहर पश्चिमी से ज्योति यादव को हटाकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह को मैदान में उतारा गया।। सीएम की तय प्रत्याशियों की सूची जारी हुई होने के बाद अब कार्यकर्ताओं से लेकर समर्थकों तक में असमंजस की स्थिति है। नई सूची में मेजा से मौजूदा विधायक गिरीश चंद्र पांडेय उर्फ गामा का नाम भी शामिल किए जाने की चर्चा है। इलाहाबाद की अन्य सीटों पर पूर्व प्रत्याशियों को ही टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


सीएम की ओर से जारी सूची सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सामने यह समस्या खड़ी होगी है कि किसके समर्थन में प्रचार करें। सीएम की सूची में शहर उत्तरी और पश्चिमी में चौंकाने वाले परिवर्तन हुए हैं। बुधवार को मुलायम की ओर से जारी सूची में यहां से लल्लन राय और पश्चिमी से ज्योति यादव को प्रत्याशी घोषित किया लेकिन बृहस्पतिवार को जारी सूची में सीएम ने उत्तरी से संदीप और पश्चिमी से ऋचा को मैदान में उतार दिया है। सीएम की सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के पति अशोक कुमार सिंह का भी मेजा से पत्ता कटने की चर्चा है। सीएम ने उनके स्थान पर मेजा से मौजूदा विधायक गामा पांडेय को ही मैदान में उतार विश्वास जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की सूची में बारा विधानसभा का जिक्र नहीं है। मुलायम की सूची में यहां से अजय भारती प्रत्याशी हैं। इनके अलावा सीएम ने फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया और शहर दक्षिणी विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों पर ही विश्वास जताया है। करछना और कोरांव में भी वही प्रत्याशी मैदान में हैं, जो मुलायम की सूची में भी शामिल हैं।

सीएमपी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2007 में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर संदीप यादव ने बड़ा आंदोलन किया था। उस दौरान उन पर रासुका लगी और जेल भी जाना पड़ा। तभी से वह अखिलेश यादव की नजर में आ गए थे। जेल से छूटने के कुछ समय बाद उन्हें छात्रसभा का नगर अध्यक्ष बना दिया गया। मौजूदा समय में वह युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हैं।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह किसी न किसी मुद्दे को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। ऋचा वर्तमान में डेवलपमेंट एंड ग्लोबलाइजेशन में शोध कर रही हैं। उन्होंने विवि में भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम का जबरदस्त विरोध किया, जिसकी वजह से कार्यक्रम स्थगित हुआ। इसके अलावा प्रवेश परीक्षा में ऑफ लाइन विकल्प एवं अनियमितता को लेकर भी उन्होंने आवाज उठाई। छात्र-छात्राओं की अन्य समस्याओं के साथ गर्ल्स हॉस्टल में सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने आंदोलन किया। हाल ही में सीएम ने उन्हें रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed