फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhara parishad Narendra Giri News : Ban on World AKhara Parishad, decision to ban fake bars

Akhara parishad Meeting : विश्व अखाड़ा परिषद पर प्रतिबंध, फर्जी अखाड़ों पर रोक का निर्णय

Fri, 01 Jan 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Akhara parishad Narendra Giri News : Ban on World AKhara Parishad, decision to ban fake bars
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक। - फोटो : prayagraj

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अखाड़ा परिषद के नाम से गठित होने वाली संस्थाओं और फर्जी अखाड़ों को लेकर बड़ा फैसला लिया।  परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि तेरह अखाड़ों के अलावा किसी संस्था की ओर से अगर अखाड़ा के नाम से कोई रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो उसे मान्यता कतई नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

Akhara parishad Narendra Giri News : Ban on World AKhara Parishad, decision to ban fake bars
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक। - फोटो : prayagraj

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन करने वाले अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि अखाड़ा नाम से कोई नई संस्था रजिस्टर्ड न की जाए। खास तौर से अखाड़ा परिषद की ओर से यह आपत्ति हरिद्वार में नव गठित विश्व अखाड़ा परिषद, त्रिकाल भवंता के परी अखाड़ा और किन्नर अखाड़े को लेकर जताई गई। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ में ऐसे किसी फर्जी अखाड़े को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से भी किसी भी तरह से मान्यता और सुविधाएं न दिए जाने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhara parishad Narendra Giri News : Ban on World AKhara Parishad, decision to ban fake bars
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक। - फोटो : prayagraj

साथ ही सरकार की ओर से ऐसे फर्जी अखाड़ों के खिलाफ  कार्रवाई करने की भी मांग की। हरिद्वार में हाल में ही गठित विश्व अखाड़ा परिषद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का एलान किया गया। निर्मोही अनी अखाड़े के महंत गौरी शंकर दास ने कहा कि सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया है, लेकिन इसका नाम श्रीअयोध्या धाम किया जाना चाहिए। अयोध्या के नाम के पहले श्री और अंत में धाम जोड़ा जाए, जिससे इसके नाम के साथ धार्मिक भाव का प्रकटीकरण हो सके।

विज्ञापन

Akhara parishad Narendra Giri News : Ban on World AKhara Parishad, decision to ban fake bars
prayagraj news : अखाड़ा परिषद की बैठक। - फोटो : prayagraj

धार्मिक स्थल रजिस्ट्रेशन अध्यादेश का किया समर्थन

योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से लाए जा रहे धार्मिक स्थल रजिस्ट्रेशन रेगुलेशन अध्यादेश-2020 पर अखाड़ा परिषद के सुर बदल गए हैं। कल तक इस अध्यादेश के विरोध में खड़े परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सीएम योगी से वार्ता के बाद शुक्रवार को हुई बैठक में इस फैसले का समर्थन करने का निर्णय किया। कहा कि सीएम योगी इस पर जो भी फैसला लेंगे सभी संत उसका सम्मान और समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed