फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   akhara parishad meeting tomorrow all weight on the akhara of udasin the Mahant Hari Giri reached Prayagraj

अखाड़ा परिषद की बैठक कल : उदासीन परंपरा के अखाड़ों पर टिका दारोमदार, महंत हरि गिरि प्रयागराज पहुंचे

Sun, 24 Oct 2021 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
akhara parishad meeting tomorrow all weight on the akhara of udasin the Mahant Hari Giri reached Prayagraj
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज

वैरागियों के तीन और संन्यासी परंपरा के दो अखाड़ों के अलग होने के बाद अब अखाड़ा परिषद की सोमवार को होने वाली चुनावी बैठक में उदासीन परंपरा के ही अखाड़ों पर दारोमदार टिका है। कहा जा रहा है कि उदासीन परंपरा के दो अखाड़े अगर साथ नहीं आए तो फिर बहुमत के आंकड़े को पलटना मुश्किल हो जाएगा। 13 में से सात अखाड़े टूट कर अलग अखाड़ा परिषद का हरिद्वार में गठन करने के साथ ही नए अध्यक्ष का चुनाव भी कर चुके हैं। लेकिन, अब फिर सात अखाड़ों को साथ लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया गया है। देर शाम अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि भी प्रयागराज पहुंच गए। 

विज्ञापन


हरिद्वार में असंतुष्टों की ओर से गठित अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष संन्यासी परंपरा के महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरीको बनाया गया है, लेकिन अब उसी महानिर्वाणी को ही तोड़ने की जुगत की जा रही है। पता चला है कि महानिर्वाणी अखाड़े के कुछ असंतुष्ट पदाधिकारी अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि और निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी के संपर्क में बने हुए हैं। महानिर्वाणी के नाराज संतों से फोन पर वार्ता भी हुई है और उनको 25 की बैठक में आने का न्यौता भी दिया गया है।

विज्ञापन

akhara parishad meeting tomorrow all weight on the akhara of udasin the Mahant Hari Giri reached Prayagraj
अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी - फोटो : Amar Ujala
महंत रेशम सिंह और गोपाल सिंह भी होंगे शामिल
महानिर्वाणी के असंतुष्ट खेमे के इस बैठक में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा आनन-फानन में निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष बनाए गए महंत रेशम सिंह और कोठारी महंत गोपाल सिंह ने भी इस बैठक में शामिल होने का एलान किया है। ऐसे में इस बैठक में सात अखाड़ों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा नया अखाड़ा उदासीन के भी पदाधिकारियों के इसमें पहुंचने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का पद रिक्त हुआ है।

अध्यक्ष पद के लिए दोबारा बैठक बुलाने का औचित्य नहीं: महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री
निर्मल अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने शनिवार को 25 अक्तूबर को होने वाली बैठक को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अध्यक्ष और महामंत्री का पद संन्यासी अखाड़ों के पास रहा है। ऐसे में अब उनको इसके लिए दांव-पेच छोड़ देना चाहिए। हरिद्वार में जब अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष सात अखाड़ों ने मिल कर चुन लिया है तो फिर दोबारा बैठक करने और चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं बनता। रही बात निर्मल अखाड़े के टूटने और रेशम सिंह को अध्यक्ष बनाने की तो यह सब साजिश का हिस्सा है और इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed