फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhara parishad angry over stopping preparations for Prayagraj Magh Mela, Narendra Giri complains to CM Yogi Aditynath

प्रयागराज माघ मेले की तैयारियां रुकने से अखाड़ा परिषद नाराज, नरेंद्र गिरी ने सीएम योगी से मिलकर की शिकायत

Sun, 08 Nov 2020 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Akhara parishad angry over stopping preparations for Prayagraj Magh Mela, Narendra Giri complains to CM Yogi Aditynath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान माघ मेले की रुकी हुई तैयारियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। महंत नरेंद्र गिरि ने अफसरों की शिथिलता पर चिंता जताई। उन्होंने सीएम को बताया कि अब समय करीब आ गया है और तैयारियां कुछ भी नहीं हुई हैं। यही हाल रहा तो मेले में संतों, भक्तों और कल्पवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद महंत नरेंद्र गिरि ने सीएम से हुई बातचीत को साझा किया। उन्होंने बताया कि खास तौर से संगम की रेती पर हर साल लगने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत तरीकेसे माघ मेला कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


साथ ही सीएम ने साधु-संतों और श्रद्धालुओं से कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन की भी अपील की है। ताकि, मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां से पुण्य लेकर जाएं कोरोना का संक्रमण लेकर न लौटें। मंहत ने सीएम से शिकायत की कि अफसरों की शिथिलता से माघ मेले के नाम पर अभी तक कोई काम नहीं हो सका है। भूमि समतलीकरण की भी शुरुआत नहीं हो सकी है। ऐसे में यह ढ़िलाई परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed