फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhara Parishad angered over Pooja Bedi's statement of comparing Milind Soman's nude race with Nagas, Narendra Giri speaks- it insults sanatan Naga tradition

मिलिंद सोमन के न्यूड रेस की तुलना नागाओं से करने के पूजा बेदी के बयान पर अखाड़ा परिषद नाराज, नरेंद्र गिरी बोले- यह सनातन नागा परंपरा का अपमान

Tue, 10 Nov 2020 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Akhara Parishad angered over Pooja Bedi's statement of comparing Milind Soman's nude race with Nagas, Narendra Giri speaks- it insults sanatan Naga tradition
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj
गोवा बीच पर न्यूड दौड़ने और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन पर केस दर्ज होने के मामले में अभिनेत्री पूजा बेदी उनके बचाव पर उतर आईं हैं। पूजा बेदी ने मिलिंद का बचाव करते हुए ट्वीट कर हिंदू धर्म में अघोर पंथ का पालन करने वाले नागा साधुओं पर भी टिप्पणी करने से गुरेज नहीं किया और एक प्राचीन धार्मिक परंपरा की तुलना मिलिंद सोमन के 'न्यूड रेस' से कर दी। पूजा बेदी के इस ट्वीट पर साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन

Akhara Parishad angered over Pooja Bedi's statement of comparing Milind Soman's nude race with Nagas, Narendra Giri speaks- it insults sanatan Naga tradition
milind soman
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने किसी फिल्मी कलाकार के नग्नता और अश्लीलता की तुलना अनादि काल से चली आ रही नागा सन्यासियों की परंपरा से किये जाने को गलत करार दिया है। नरेंद्र गिरी ने अभिनेत्री पूजा बेदी को नसीहत देते हुए कहा है कि पहले उन्हें नागा सन्यासियों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए कि आखिर नागा सम्प्रदाय क्या है,कौन होते हैं, कैसे बनते हैं और क्यों बनते हैं।

नागा सन्यासी सन्यास परंपरा के वैष्णव परंपरा और दिगंबर जैन परंपरा दोनों में होते हैं। नागा सन्यासी त्याग की मूर्ति होते हैं। नागा अपना काम,क्रोध, मोह और लोभ छोड़कर सन्यास परंपरा में आते हैं। दिगंबर का मतलब यह होता है कि समाज की सभी बुराइयों से दूर होकर देश, समाज और धर्म की रक्षा के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akhara Parishad angered over Pooja Bedi's statement of comparing Milind Soman's nude race with Nagas, Narendra Giri speaks- it insults sanatan Naga tradition
pooja bedi
नागा सन्यासियों की परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है और इसे आदि गुरु शंकराचार्य ने स्थापित किया है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि फिल्मी कलाकार अपने अंग का जिस तरह से प्रदर्शन चाहे करें, किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सनातन परंपरा में नागाओं को प्रणाम करने से मन को शांति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि अपने फायदे के लिए जो लोग नग्न प्रदर्शन करते हैं उससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने पूजा बेदी के ट्वीट को लेकर कहा है कि शायद पूजा बेदी को सन्यासियों की नागा परंपरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है इसलिए अखाड़ा परिषद की ओर से उन्हें 2021 में हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ में आमंत्रित करता हूं, कि वे महाकुंभ में आकर नागा संन्यासियों की परम्परा के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed