{"_id":"5ceed951bdec22077c35726e","slug":"ak-naik-got-fourth-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के निबंधक एके नायक को चौथी बार सेवा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के निबंधक एके नायक को चौथी बार सेवा विस्तार
Thu, 30 May 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 May 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के निबंधक और प्रधान निजी सचिव अखिलेश कुमार नायक को सेवा विस्तार देते हुए उनका कार्यकाल 31 अक्तूबर 2019 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। एके नायक को पूर्व में मिले सेवा विस्तार की अवधि 11 जून 2019 को समाप्त हो रही है। मुख्य न्यायाधीश के आदेश से नायक को लगातार चौथी बार सेवा विस्तार दिया गया है। मौजूदा समय में वह वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के प्रधान निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनको सेवा विस्तार दिए जाने संबंधी अधिसूचना महानिबंधक मयंक कुमार ने जारी की है।
विज्ञापन
एके नायक पिछले 11 वर्षों से जस्टिस सुधीर अग्रवाल के निजी सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद के चर्चित केस का फैसला लिखे जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य केस, सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने संबंधी आदेश, सरकारी कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराने पर प्रतिपूर्ति देने संबंधी आदेश आदि कई महत्वपूर्ण मुकदमों के फैसलों को मूर्तरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को देखते हुए हाईकोर्ट ने लगातार चौथी बार उनको सेवा विस्तार दिया है। नियमानुसार अधिकतम दो वर्ष तक का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन