फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ajay Rai says Modi has deceived the public by lying every time people will no longer be misled.

UP : अजय राय बोले- मोदी ने हर बार झूठ बोलकर जनता का ठगा, जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं

Fri, 24 Jul 2026 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 05:23 PM IST
सार

Prayagraj News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पीएम मोदी पर से छात्रों और नौजवानों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। जंतर मंतर का आंदोलन खत्म नहीं होगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता और पीएम मोदी को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता।

विज्ञापन
Ajay Rai says Modi has deceived the public by lying every time people will no longer be misled.
अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पीएम मोदी पर से छात्रों और नौजवानों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। जंतर मंतर का आंदोलन खत्म नहीं होगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता और पीएम मोदी को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता। इससे कम पर कोई समझौता नहीं है। यह छात्रों और नौजवानों  के भविष्य का सवाल है। शुक्रवार इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे अजय राय ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन



विज्ञापन



नोटबंदी के समय भी पीएम ने भावुक अपील करके जनता को गुमराह कर दिया था और 50 दिन की मोहलत मांगी थी। आज भी अपील करके लोगों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। दिल्ली में चल रहा आंदोलन किसी पार्टी का किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि देश के बच्चों का है, जिनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। अब तक 152 पर्चे लीक हो चुके हैं। पंजाब में पेपर लीक पर कहा कि आम आदमी पार्टी भी भाजपा की दलाल है। कहा कि केंद्र सरकार के ईशारे पर पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपमानित करने का कार्य किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed