फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ajay Lallu said on mass massacre: Law and order failed in Uttar Pradesh, goondaraj prevails

सामूहिक नरसंहार पर बोले अजय लल्लू : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, गुंडाराज कायम

Fri, 26 Nov 2021 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Ajay Lallu said on mass massacre: Law and order failed in Uttar Pradesh, goondaraj prevails
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज बाजार में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। यूपी में गुंडाराज कायम हो गया है। अपराधियों और माफियाओं पर नकेल कसने के योगी सरकार के दावे कागजी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि दलित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रयागराज आई हैं। प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी रही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लालू ने कहा है कि आगरा और हाथरस जैसी घटनाओं के बाद प्रयागराज में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या शर्मनाक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के माथे पर कलंक की तरह है। योगी सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा है कि सरकार सिर्फ इवेंट - विज्ञापन और प्रचार में लगी है। सरकार की ओर से जमीनी स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में दलित कतई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ही दलितों व दूसरे पीड़ितों की लड़ाई लड़ रही हैं। प्रशासन अगर उन्हें रोकने की कोशिश करेगा तो भी पीड़ित परिवार तक जरूर जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने चुनौती देते हुए कहा कि कोई दीवार या कोई ताकत प्रियंका गांधी को पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने से रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed