फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ajay ki Bara again wins from BJP in SP

सपा से भाजपा में आए डॉ.अजय की बारा में फिर जीत

Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ajay ki Bara again wins from BJP in SP
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बारा सुरक्षित सीट पर एक बार फिर भाजपा कमल खिलाने में सफल रही। सपा से भाजपा में आए डॉ.अजय कुमार भारतीय लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2012 विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा से चुनाव जीता था। डॉ.अजय कुमार को 79209 वोट मिले। वहीं उनके नजदीकी उम्मीदवार सपा के अजय भारती उर्फ मुन्ना भइया को 45156 मत मिले। अजय भारती भी पिछला चुनाव अपना दल से लड़े थे। बसपा के अशोक कुमार गौतम को 37052 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भाजपा के उदयभान करवरिया लगातार दो बार इस क्षेत्र से विधायक रहे, लेकिन 2012 में यह सीट सुरक्षित हो गई। इसके बाद भाजपा ने पिछले चुनाव में विभव नाथ भारती को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें मात्र 17738 वोट मिले और पांचवें स्थान पर रहे। सपा के डॉ.अजय कुमार निर्वाचित हुए थे तो चार हजार से भी कम वोट से पीछे रह गए बसपा के भोलानाथ चौधरी दूसरे स्थान पर रहे थे। अपना दल से अजय भारती मुन्ना भइया तीसरे तथा कांग्रेस की मंजू संत चौथे स्थान पर रहीं। अपनी इस सीट को फिर से पाने के लिए भाजपा ने सपा से आए डॉ.अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया और पार्टी की यह रणनीति सफल रही।
विज्ञापन


डॉ.अजय कुमार ने सपा के डॉ.अजय भारती को 34053 मतों के अंतर से पराजित किया। हालांकि कांग्रेस के सुरेश कुमार ने समझौते के तहत सपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया था। इसके बावजूद उन्हें 2045 वोट मिले। इस क्षेत्र में करीब 1.20 लाख दलित तथा 50 हजार पिछड़ी जाति के मतदाता हैं। 50 हजार ब्राह्मण, 40 हजार मुस्लिम तथा इतने ही अन्य जातियों के मतदाता हैं। डॉ.भारती की दलित मतदाताओं में अच्छी पकड़ मानी जाती है तो मोदी लहर में पिछड़ी और ब्राह्मण मतदाता भी उनसे जुड़ते दिखे। इसका नतीजा रहा कि उन्होंने नजदीकी उम्मीदवार को 34 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। जबकि, पिछले चुनाव में उन्हें कुल 46123 वोट मिले थे। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी श्यामा चरण को सबसे अधिक 54940 वोट मिले थे, लेकिन विधानसभा में यह आंकड़ा भी पीछे छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
प्रथम पांच स्थान पर रहे प्रत्याशी
डॉ.अजय कुमार (भाजपा)    -    79209
अजय भारती    (सपा)    -    45156
अशोक कुमार (बसपा)    -    37052
फूल चंद्रा (एनआईएसएच)    -    10704
हंसराज (निर्दलीय)        -    3729
000
- भाजपा के डॉ.अजय कुमार ने सपा के अजय भारती को 34053 मतों के अंतर से दी मात
000
अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट
- बारा विधानसभा क्षेत्र में सीपीआई के अयोध्या प्रसाद को 2573, कांग्रेस के सुरेश कुमार को 2045, राष्ट्रीय लोकदल की सुलोचना को 1107, लोकदल के राजेश कुमार को 770, जय हिंद जय भारती पार्टी के ललित कुमार गोड को 510, बहुजन मुक्ति पार्टी के लालचंद्र भारती को 1092, राष्ट्रीय समाज पक्ष के शिवभजन को 571, निर्दलीय अमित कुमार को 602, बलराम को 1075, राजकुमार को 1452 वोट मिले हैं। 2327 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया।

000
‘यह कार्यकर्ताओं की जीत है। सपा सरकार में जो भ्रष्टाचार हुए हैं उससे मुक्ति दिलाएंगे। लोगों से जो वादे किए हैं उसे पूरा करेंगे।’
डॉ.अजय भारती
000
प्रोफाइल
- 48 वर्षीय डॉ.अजय भारती पीएचडी हैं। इन पर कोई मुकदमा नहीं है। इनके तथा पत्नी और बच्चों के नाम पर तकरीबन आठ करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इनके पास स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर है। हालांकि इन पर तकरीबन तीन लाख 73 हजार रुपये का लोन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed