{"_id":"5845b9744f1c1bf959448389","slug":"aisa-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ भवन को लेकर भिड़े आइसा और छात्रसंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ भवन को लेकर भिड़े आइसा और छात्रसंघ
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि परिसर में आयोजनों को लेेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। पिछले वर्ष योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जिस तरह विरोध हुआ था, कुछ वैसा ही सोमवार को डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भी देखने को मिला। छात्रसंघ की ओर से छात्रसंघ भवन में कार्यक्रम होना था। उसी समय आइसा का भी कार्यक्रम वहीं था। जिसमें जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई वक्ताओं को पहुंचना था। इसी को लेकर छात्रसंघ और आइसा के पदाधिकारियों में टकराव हो गया।
टकराव के बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से पहले भवन में ताला लगा दिया। विवाद को बढ़ते देख चीफ प्राक्टर प्रो. हर्ष कुमार पहुंचकर समझौता कराया। इसके बाद आइसा ने अपना कार्यक्रम निराला सभागार में कराने का निर्णय लिया। घटना के विरोध में आइसा ने निराला सभागार तक जुलूस भी निकाला।
इस बाबत छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि आइसा के कार्यक्रम को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। सुबह जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने डीएसडब्ल्यू से बात करके उनका कार्यक्रम निराला सभागार में करवाया। वहीं आइसा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्या ने बताया कि छात्रसंघ पदाधिकारियों को भी अपना आयोजन वहां कराना था। सारा विरोध इसी को लेकर था। आइसा ने अपने कार्यक्रम की सूचना एक महीने पहले ही डीएसडब्ल्यू को दे दी थी।