{"_id":"671e113d1ecbf60dd2093e79","slug":"airport-timings-of-all-flights-coming-to-prayagraj-changed-dgca-s-winter-schedule-released-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Airport : प्रयागराज आने वाले सभी विमानों का बदल गया समय, डीजीसीए का विंटर शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Airport : प्रयागराज आने वाले सभी विमानों का बदल गया समय, डीजीसीए का विंटर शेड्यूल जारी
Sun, 27 Oct 2024 03:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:39 PM IST
सार
विंटर शेड्यूल में इंडिगो की बंगलूरू उड़ान अब सुबह 11:30 की जगह दोपहर 1:20 बजे यहां से उड़ान भरेगी। इसी तरह बंगलूरू से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी सुबह 8:40 की जगह 10:20 बजे होगी। प्रयागराज से मुंबई के लिए संचालित इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:30 की जगह अब दोपहर 1:30 बजे होगी।
विज्ञापन
हवाई यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का विंटर शेड्यूल रविवार 27 अक्तूबर से जारी हो गया रहा है। इसकी वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट सेे संचालित सभी विमानों की समय सारिणी रविवार से बदल गई है। विंटर शेड्यूल में इंडिगो की हैदराबाद, रायपुर, अकासा एयर की मुंबई उड़ान शामिल की गई है। लेकिन, इसमें देहरादून और भोपाल उड़ान नहीं है।
विज्ञापन
विंटर शेड्यूल में इंडिगो की बंगलूरू उड़ान अब सुबह 11:30 की जगह दोपहर 1:20 बजे यहां से उड़ान भरेगी। इसी तरह बंगलूरू से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी सुबह 8:40 की जगह 10:20 बजे होगी। प्रयागराज से मुंबई के लिए संचालित इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:30 की जगह अब दोपहर 1:30 बजे होगी।
विज्ञापन
इसी तरह इंडिगो की दिल्ली उड़ान अब प्रयागराज से 12:55 की जगह दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी। दिल्ली से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी सुबह 11:10 की जगह दोपहर 1:15 बजे होगी। इंडिगो की हैदराबाद ही उड़ान के भी समय में बदलाव किया गया है। अभी यह विमान प्रयागराज से सुबह 11:20 बजे उड़ान भरता है, लेकिन विंटर शेड्यूल में इसकी उड़ान का समय दोपहर 1:15 बजे रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अब एलाइंस हर रोज दिल्ली के विमान संचालित करेगा। 27 अक्तूबर से एलाइंस अपनी नियमित सेवा शुरू कर देगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। खास बात है कि प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को एलाइंस एयर दिल्ली के लिए दो विमान संचालित करेगा। यानी कि सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए तीन विमान यात्रियों को प्रयागराज से उपलब्ध होंगे।
आज से लागू होने वाली समय सारिणी
इंडिगो की समय सारिणी
इंडिगो की समय सारिणी
- प्रयागराज-दिल्ली : दोपहर 3:10-4:35 बजे
- दिल्ली-प्रयागराज : दोपहर 1:15-2:40 बजे
- प्रयागराज-मुंबई : दोपहर 1:30-3:50 बजे
- मुंबई-प्रयागराज : सुबह 10:45-12:55 बजे
- प्रयागराज-बंगलूरू : दोपहर 1:20-3:50 बजे
- बंगलूरू-प्रयागराज : सुबह 10:20-12:45 बजे
- प्रयागराज-हैदराबाद : सुबह 1:15- 3:15 बजे
- हैदराबाद-प्रयागराज : सुबह 10:50-12:45 बजे
- प्रयागराज-रायपुर : दोपहर 3:20-4:55 बजे
- रायपुर-प्रयागराज : दोपहर 1:25-3:00 बजे
- प्रयागराज-लखनऊ : दोपहर 3:55-4:45 बजे
- लखनऊ-प्रयागराज : दोपहर 2:25-3:15 बजे
- प्रयागराज-भुवनेश्वर : सुबह 11:35-1:25 बजे
- भुवनेश्वर-प्रयागराज : सुबह 9:00-11:00 बजे
- एलाइंस एयर की समय सारिणी
- प्रयागराज-दिल्ली : शाम 5:20-7:30 बजे
- दिल्ली-प्रयागराज : दोपहर 3:00-4:55 बजे
- प्रयागराज-बिलासपुर : सुबह 9:35-11:00 बजे
- बिलासपुर-प्रयागराज : दोपहर 12:25-1:30 बजे
- दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 8:20-10:10 बजे, मंगलवार और बृहस्पतिवार
- प्रयागराज - दिल्ली : दोपहर 1:55-3:55 बजे, मंगलवार और बृहस्पतिवार
- अकासा एयर की समय सारिणी
- प्रयागराज-मुंबई : शाम 4:05-6:20 बजे
- मुंबई-प्रयागराज : दोपहर 1:15-3:25 बजे