फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air warriors went from Prayagraj to rescue the innocent children trapped on the water tank.

Prayagraj : पानी की टंकी पर फंसे मासूमों को बचाने के लिए प्रयागराज से गए थे वायु योद्धा

Mon, 04 May 2026 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 May 2026 04:41 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर में जिंदगी और मौत के बीच घंटों झूलते रहे दो बच्चों के लिए भारतीय वायुसेना संकटमोचक बन गई। ऊंचे वाटर टैंक पर चढ़े दो बच्चे सीढ़ी क्षतिग्रस्त होने से ऊपर ही फंस गए थे।

विज्ञापन
Air warriors went from Prayagraj to rescue the innocent children trapped on the water tank.
सेना का हेलीकॉप्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिद्धार्थनगर में जिंदगी और मौत के बीच घंटों झूलते रहे दो बच्चों के लिए भारतीय वायुसेना संकटमोचक बन गई। ऊंचे वाटर टैंक पर चढ़े दो बच्चे सीढ़ी क्षतिग्रस्त होने से ऊपर ही फंस गए थे। रात होने और नीचे उतरने का रास्ता न होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। बच्चों की जान को खतरे में देखते हुए प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय के अफसरों से संपर्क साधा और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही मध्य वायु कमान (सीएसी) ने तत्परता दिखाई और अपने आधुनिक एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू मिशन के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन


वायुसेना के पायलट और गरुड़ कमांडो ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच सटीक कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। भारतीय वायुसेना की इस त्वरित प्रतिक्रिया और पेशेवर कार्यकुशलता की हर तरफ सराहना हो रही है। सुरक्षित नीचे उतारे जाने के बाद बच्चों के परिजनों ने वायुसेना और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर देवार्थों धर ने बताया कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच वायुसेना के जांबाज पायलटों ने सिद्धार्थनगर पहुंचकर सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed