फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air operations may be closed during PM's arrival in Prayagraj

प्रयागराज में पीएम के आगमन के दौरान बंद हो सकता है हवाई संचालन

Sat, 29 Feb 2020 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Air operations may be closed during PM's arrival in Prayagraj
Air operations may be closed during PM's arrival in Prayagraj
पीएम के आगमन के दौरान बंद हो सकता है हवाई संचालन
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन के दौरान शनिवार को एयरपोर्ट पर तकरीबन तीन घंटे विमान संचालन बंद हो सकता है। प्रधानमंत्री का विशेष विमान प्रयागराज एयरपोर्ट की बजाय वायु सेना के मध्य वायु कमान मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर उतरेगा। वहीं से वह वायु सेना के हेलीकॉप्टर से परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे से 10.30 बजे के बीच ही उनका विमान यहां लैंड होगा। हालांकि इस दरम्यान प्रयागराज एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट नहीं आती है। कोलकाता-प्रयागराज फ्लाइट सुबह 9.05 बजे जरूर आती है। जो 30 मिनट बाद रायपुर जाती है। बीते कुछ दिन संबंधित विमान यहां विलंब से आया। ऐसे में अगर शनिवार को भी यह विलंब आता दिखाई दिया तो उसे 11 बजे बाद ही यहां लैंड करने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह पीएम का वापस जाने का कार्यक्रम दिन में तीन से 3.30 बजे है। इस अवधि में बंगलूरू फ्लाइट का शेड्यूल बदला जा सकता है। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने अभी हवाई संचालन पर ज्यादा असर न आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed