{"_id":"5cc4ba8bbdec22073c2c6750","slug":"air-india-server-disturbances-two-delhi-delays-of-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के सर्वर में गड़बड़ी, दो घंटे की देरी से गई दिल्ली की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया के सर्वर में गड़बड़ी, दो घंटे की देरी से गई दिल्ली की फ्लाइट
Sun, 28 Apr 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के सर्वर में आई गड़बड़ी से शनिवार को प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली एकमात्र फ्लाइट दो घंटे लेट हो गई। इस वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि सर्वर में आई गड़बड़ी से देश भर में 155 उड़ानें एयर इंडिया की प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की रवानगी का वक्त शाम 5.30 बजे है, जबकि दिल्ली से यहां इसके पहुंचने का समय शाम पांच बजे है। सर्वर में गड़बड़ी की वजह से शनिवार को यह फ्लाइट शाम सात बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
यहां 30 मिनट के ठहराव के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के 3.30 बजे से 8.45 बजे तक पैसेंजर सर्विसेज सिस्टम (पीएसएस) सॉफ्टवेयर में गड़गड़ी आ गई। सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से दुनियाभर में रिजर्वेशन, चेक इन और बैगेज सिस्टम ठप पड़ गया। इसे सुबह 8.45 बजे ठीक किया जा सका। इस वजह से तमाम फ्लाइट के संचालन पर इसका असर पड़ा।
विज्ञापन