फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Force personnel shot himself, was having a dispute with his wife, was posted in West Beng

Prayagraj Crime : कानपुर के वायु सैनिक ने ससुराल में आकर लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

Fri, 17 May 2024 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 May 2024 09:20 PM IST
सार

मूल रूप से कौशाम्बी के रहने वाले आशीष कुमार (30) एयरफोर्स में कार्यरत थे। उनकी ससुराल बमरौली में थी। उनकी तैनाती वर्तमान में पश्चिम बंगाल में थी। कुछ दिन पहले ही वह अवकाश लेकर आए थे। शुक्रवार को ससुराल आए थे। कमरे में जाकर उन्होंने खुद की कनपटी पर गोली मार ली।

विज्ञापन
Air Force personnel shot himself, was having a dispute with his wife, was posted in West Beng
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र में ससुराल आए कानपुर के एक वायु सैनिक ने शुक्रवार को खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। वह पश्चिम बंगाल में तैनात था। छुट्टी पर ससुराल पत्नी से मिलने आया था। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आवाज देने पर घर से कोई बाहर नहीं निकला तो वह खुद को गोली मार लिया। ससुरालियाें की सूचना पर पहुंची पुलिस शव परिजनों को सूचना देने के बाद शव काे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन


कानपुर के कोयलानगर निवासी राम नरेश वर्मा घर पर रहकर प्राइवेट काम करते हैं। आशीष कुमार वर्मा (32) दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था। धूमनगंज के कन्हईपुर निवासी दुर्गेश कुमार वर्मा एजी ऑफिस में नौकरी करते हैं। दिसंबर 2011 में आशीष की शादी इनकी बेटी वैशाली वर्मा के साथ हुई थी। इनकी एक नौ साल की बेटी है। पत्नी वैशाली ने बताया कि उसके पति आशीष पश्चिम बंगाल के हासिमारा में वायु सैनिक में कारपोल के पद पर तैनात थे। उन्हें एक महीने की छुट्टी मिली थी। शुक्रवार दोपहर को आशीष कन्हईपुर स्थित उसके घर पर आया। उसके बाद फिर वापस चला गया। वह शराब के नशे में था और अपनी लाइसेंसी बंदूक भी लिया था।
विज्ञापन

 

दोबारा शाम करीब साढ़े चार बजे घर पर आया और जोर-जोर से आवाज देने लगा। उसे नशे में देख वह लोग दरवाजा नहीं खोले। उसके कुछ मिनट बाद ही गोली चलने की आवाज आई। आनन-फानन में घर से बाहर निकली तो उसके पति खून से लथपथ पड़े थे। गोली उनके टुढ्ढी के नीचे लगी थी और बगल में लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। उसके बाद फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। धूमनगंज इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि परिजनों फोन कर सूचना दी थी कि वायु सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंचे तो वायु सैनिक खून से लथपथ मृत पड़ा था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

शादी के तीन साल बाद से ही पत्नी रह रही थी मायके

पत्नी वैशाली ने बताया कि शादी के कुछ समय बीतने के बाद उसके पति घर पर शराब पीकर आने लगे और नशे का विरोध करने पर वह उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। काफी मना करने के बाद भी जब उसके पति शराब नहीं छोड़े तो शादी के तीन साल बीतने के बाद वह अपने मायके कन्हईपुर मेें आकर रहने लगी। उन दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत भी होती रहती थी और छूट्टी मिलने पर आशीष यहां पर उससे मिलने के लिए भी आता रहता था।

एक सप्ताह पहले भी वायु सैनिक पत्नी के साथ घूम-टहल कर गया था

पत्नी वैशाली ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके पति आशीष यहां पर आए थे और दोनों साथ में घूमे टहले थे और खरीदारी भी किए थे। तब तक सब कुछ ठीक था। वह उनके साथ ससुराल में भी जाने के लिए तैयार थी। लेकिन वह शराब नहीं छोड़ रहे थे, जिसकी वजह से वह अपनी बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed