{"_id":"5f286d4342e8fa12752e3a7d","slug":"air-force-performs-live-band-in-honor-of-corona-warriors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वायु सेना ने किया लाइव बैंड प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वायु सेना ने किया लाइव बैंड प्रदर्शन
Tue, 04 Aug 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मध्य वायु कमान मुख्यालय की ओर से आजाद पार्क पर लाइव बैंड का प्रदर्शन सोमवार को किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति से प्रेरित गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा धुनों के माध्यम से कोरोना योद्धाओं का आभार भी जताया गया। कार्यक्रम में कोरोना से जंग जीत कर आए तमाम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
आजाद पार्क में लाइव बैंड बजता देख तमाम लोग पार्क के अंदर भी पहुंच गए और तालियां बजाकर अभिवादन किया। आजाद पार्क में वंदे मातरम, मेरा मुल्क मेरा देश, सारे जहां से अच्छा, तेरी मिट्टी में मिल जावां आदि गीतों की धुन बैंड के माध्यम से प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मास्टर वारंट ऑफिसर शंकर दास के साथ उनकी टीम के 20 संगीतकारों के नेतृत्व में स्क्वाड्न लीडर वाई कुमार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन सुनील टी निनान, विंग कमांडर एवं डिफेंस पीआरओ शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।