फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Force Headquarters Delhi did not allow Prayagraj-Pune flight

वायुसेना की अनुमति न मिलने से पीएम की उड़ान योजना को झटका

Thu, 19 Dec 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Air Force Headquarters Delhi did not allow Prayagraj-Pune flight
प्रयागराज। वायुसेना के अड़ेंगे से पीएम मोदी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ को झटका लगा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने ‘उड़ान’ योजना के तहत प्रयागराज से पुणे की फ्लाइट शुरू करने के लिए वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से अनुमति मांगी थी, लेकिन वायुसेना ने प्राइम टाइम में अनुमति देने से इंकार कर दिया है। वायुसेना द्वारा अनुमति न देने से प्रयागराज से पुणे की फ्लाइट अब हवाहवाई साबित हो रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष ही ‘उड़ान’ योजना के तहत विमानन कंपनी इंडिगो को प्रयागराज से कुल नौ शहरों की सीधी फ्लाइट शुरू करने का स्लॉट मिला था। इसमें से इंडिगो ने बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, रायपुर की उड़ान शुरू कर दी। दिल्ली की भी उड़ान शुरू की गई है, लेकिन वह आरसीएस स्कीम में नहीं है। पिछले वर्ष 15 नवंबर को ही प्रयागराज से बंगलूरू की फ्लाइट शुरू हुई थी। इसके शुरू होने से पूर्व इंडिगो ने जो स्लॉट दिया था, वह बंगलूरू-प्रयागराज, प्रयागराज-पुणे, पुणे-प्रयागराज एवं प्रयागराज-बंगलूरू का था। एयरफोर्स पुणे ने इसे मंजूरी नहीं दी तो वह फ्लाइट प्रयागराज से बंगलूरू के बीच ही चल सकी। इस बीच एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस माह की शुरुआत में वायुसेना मुख्यालय दिल्ली को पत्र लिखकर ‘उड़ान’ योजना के तहत प्रयागराज-पुणे का स्लॉट मांगा गया, लेकिन वायुसेना मुख्यालय ने अनुमति से इनकार कर दिया। कहा गया कि पुणे एयरपोर्ट में प्राइम टाइम सुबह छह बजे से रात 10.30 बजे तक सौ फ्लाइट चल रही हैं। अभी दो अतिरिक्त स्लॉट पुणे-नासिक और पुणे-बेलगांव को मिला है। ऐसे में अब प्राइम टाइम में अन्य फ्लाइट को मंजूरी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

रात में प्रयागराज से अनुमति मिलने पर संशय
बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी इंडिगो अगर रात 10.30 बजे के बाद भी पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी करें तो स्थानीय स्तर पर यहां भी वायुसेना से अनुमति मिलने पर संशय है। क्योंकि वर्तमान समय में प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही फ्लाइट का आवागमन हो रहा है। इसके अलावा रात के समय प्रयागराज से इस फ्लाइट को मुसाफिर भी दिन के मुकाबले कम हीं मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed