फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   air force chief rakesh singh bhadauria in prayagraj today

वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल भदौरिया आज प्रयागराज में

Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
air force chief rakesh singh bhadauria in prayagraj today
वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया मंगलवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां वह बम्हरौली स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय में कमांडर्स सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में मध्य वायु कमान मुख्यालय के अधीनस्थ सभी वायु सेना स्टेशन के कमांडर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विंग कमांडर एवं रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य कमांडरों को संक्रिया, अनुरक्षण तथा प्रशासनिक मामलों पर कमान मुख्यालय में सीनियर अफसरों के साथ अपने दृष्टिकोण का आदान प्रदान करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की मेजबानी एयर मार्शल राजेश कुमार करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि वायुसेना अध्यक्ष भदौरिया ने 15 जून 1980 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन प्राप्त किया। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पुरा छात्र हैं। वायुसेना अकादमी से उन्होंने स्नातक किया। उनके पास 4270 घंटे से अधिक अवधि तक का विभिन्न लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव है। उन्होंने बताया कि वायुसेना अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी एवं वायुसेना पत्नी कल्याण संघ की अध्यक्ष आशा भदौरिया भी प्रयागराज आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed