फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air fare increased by more than two times, Mumbai's fare crossed 14 thousand

हवाई यात्रा : दो गुना से ज्यादा बढ़ा हवाई किराया, मुंबई का भाड़ा 14 हजार पार पहुंचा

Sun, 20 Mar 2022 03:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 03:22 AM IST
सार

रविवार को प्रयागराज-मुंबई उड़ान का किराया 14 हजार को पार कर गया। इस दौरान दिन में कुछ देर के लिए किराया 13395 तक पहुंचा भी, लेकिन शाम तक एक बार फिर से मुंबई का किराया 14280 रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Air fare increased by more than two times, Mumbai's fare crossed 14 thousand
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

होली मनाने के बाद ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए लोगों के पास हवाई उड़ान का विकल्प तो है लेकिन उसके महंगे किराये ने मुसाफिरों की राह मुश्किल कर दी है। प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और पुणे जाने वाले विमान की बात करें तो उनका किराया दो गुना से ज्यादा हो गया है।

विज्ञापन





रविवार को प्रयागराज-मुंबई उड़ान का किराया 14 हजार को पार कर गया। इस दौरान दिन में कुछ देर के लिए किराया 13395 तक पहुंचा भी, लेकिन शाम तक एक बार फिर से मुंबई का किराया 14280 रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन




प्रयागराज से मुंबई, पुणे समेत 10 शहरों के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो की हवाई सेवा संचालित है। होली मनाने के बाद अधिकांश लोग रविवार को ही वापस जाना चाह रहे हैं लेकिन तमाम शहरों का किराया 10 हजार रुपये से ज्यादा हो जाने की वजह से लोग परेशान हैं कि वह क्या करें। प्रयागराज से रविवार और सोमवार को मुंबई का किराया 14280 एवं 12390 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह दिल्ली का किराया क्रमश: 12328, 10913, पुणे का किराया 12281, 9081, बंगलुरु का किराया 13457 एवं 12567 रुपये तक हो गया है। 20 और 21 मार्च को रायपुर का किराया भी 12162 और 10692 रुपये  हो गया है। इसके अलावा प्रयागराज-देहरादून, प्रयागराज-भोेपाल, प्रयागराज-इंदौर उड़ान का भी किराया छह से दस हजार रुपये के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed