फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agniveer: Students boil on Agneepath, there is a lot of ruckus on railway stations-roads

agniveer : अग्निपथ पर छात्रों में उबाल, रेलवे स्टेशनों-सड़कों पर जमकर बवाल, छात्रों ने रक्षामंत्री का पुतला फूंका

Fri, 17 Jun 2022 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 07:18 PM IST
सार

अग्निपथ के विरोध में प्रयागराज में भी छात्रों-युवाओं में उबाल देखा गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के सामने समाजवादी छात्र सभा के नेता अजय यादव सम्राट की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Agniveer: Students boil on Agneepath, there is a lot of ruckus on railway stations-roads
Prayagraj News : अग्निवीर योजना के विरोध में पुतला फूंकते इलाहाबाद विवि के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम के विरोध में शुक्रवार को छात्र सड़कों पर उतर आए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन के सामने केंद्र विरोधी नारेबाजी के बीच रक्षामंत्री का पुतला जलाया गया। उधर, नैनी के अलावा कीडगंज और नवाबगंज में गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। रामबाग रेलवे स्टेशन पर जमा हो रहे प्रदर्शनकारियों को समजा-बुझा कर हटाया गया।

विज्ञापन



अग्निपथ के विरोध में प्रयागराज में भी छात्रों-युवाओं में उबाल देखा गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के सामने समाजवादी छात्र सभा के नेता अजय यादव सम्राट की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया गया। यहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। पुतला जलाने वालों में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेश यादव, आकाश यादव, शिवा चौबे, सुधीर यादव, गौरव गौर, ज्ञान समेत कई युवा शामिल थे।

विज्ञापन

उधर, नैनी में लेप्रोसी चौराहे पर भर्ती स्कीम के विरोध में छात्रों ने जाम लगाने की कोशिश की। वहां से पुलिस ने उनको हटाया तो वह पैदल मार्च करते हुए कीडगंज पहुंच गए। कीडगंज में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान छात्र इंडियन आर्मी जिंदाबाद, भारत माता की जय .. जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इसी तरह अग्निपथ के विरोध में रामबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे छात्रों को पुलिस ने रोक लिया।


नए यमुना पुल पर भी छात्र इकट्ठा हुए। वह यहा रास्ता जाम कर विरोध -प्रदर्शन करना चाह रहे थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उनको समझा कर आगे बढ़ा दिया। उधर,  सहसो -भोपतपुर हाईवे से लेकर श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज देवनहरी के बीच सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। इसी तरह नवाबगंज इलाके के रामचौरा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को रिहा कर दियास गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed